कजाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष ने दिए हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोलियाँ चलाने के आदेश

– सुरक्षा बलों की कार्रवाई में २६ की मौत
– चीन ने प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई का किया समर्थन
– रशिया की सेना नूर सुल्तान में दाखिल

नूर सुल्तान/मास्को – सुरक्षाबलों पर हमले एवं राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाकर अराजकता फैला रहे प्रदर्शनकारी नहीं हैं, बल्कि वे आतंकी हैं, यह आरोप कजाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष कैसमि-जोमार्ट तोकायेव ने लगाया। ऐसे आतंकियों को देखते ही गोली मारने के आदेश राष्ट्राध्यक्ष तोकायेव ने दिए। पिछले २४ घंटों में कजाकिस्तान के सुरक्षा बलों की कार्रवाई में २६ लोग मारे गए हैं और ३ हज़ार से अधिक हिरासत में हैं। इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष तोकायेव ने ऐसी सख्त भूमिका अपनाई है।

कजाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष

तीन दशक पहले सोवियत रशिया से अलग होने के बाद कजाकिस्तान में पहली बार इतनी बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्राध्यक्ष के निवास स्थान एवं सरकारी इमारतें और पुलिस स्टेशन्स पर हमले किए थे। इन प्रदर्शनों में कजाकिस्तान के सुरक्षाबलों के १८ सैनिक मारे गए हैं। राष्ट्राध्यक्ष तोकायेव ने आपातकाल का ऐलान करने के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करने से २६ लोग मारे गए और १८ घायल हुए।

कजाकिस्तान के अंदरुनि सुरक्षा मंत्रालय ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार तीन हज़ार लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों के हमलों में ७०० से अधिक सैनिक घायल होने की जानकारी अंदरुनि सुरक्षा मंत्रालय ने प्रदान की। राष्ट्राध्यक्ष तोकायेव ने इंटरनेट सेवा बंद करने से कजाकिस्तान के प्रदर्शनों की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ रही है, ऐसा पश्‍चिमी माध्यमों का कहना है।

गुरूवार की हिंसा के बाद राष्ट्राध्यक्ष तोकायेव ने शुक्रवार को कजाकिस्तान को संबोधित करते हुए हिंसा बंद करने का आवाहन किया। र्इंधन का दर पहले से कम करने का ऐलान राष्ट्राध्यक्ष तोकायेव ने किया। साथ ही इसके आगे शरण आनेवाले प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, यह आश्‍वासन तोकायेव ने दिया। लेकिन, हिंसा पर कायम आतंकियों को देखते ही गोली मारने के आदेश कज़ाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष ने दिए। कज़ाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनाई भूमिका पर अमरीका और यूरोप से आलोचना हो रही है पर चीन ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है।

कजाकिस्तान के सबसे बड़े अलमाटी शहर में भीषण हिंसा शुरू होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। कई स्थानों पर विस्फोट और गोलीबारी होने का दावा अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था कर रही है। इसके बाद पूरे कजाकिस्तान में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। कजाकिस्तान की स्थिति संभालने के लिए रशिया प्रणित पूर्व सोवियत देशों के ‘कलेक्टिव सिक्युरिटी ट्रीटि ऑर्गनाइजेशन’ (सीएसटीओ) के दल राजधानी नूर सुल्तान में दाखिल हो रहे हैं।

रशियन सेना का बड़ा दल सैन्य वाहनों के साथ कजाकिस्तान में उतरा है और अगले कुछ ही घंटों में आर्मेनिया का दल भी कजाकिस्तान में उतरेगा।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info