नाटो पूर्व यूरोप में स्थायी तौर पर सेना की तैनाती करेगी

- नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग

पूर्व यूरोप

ब्रुसेल्स – रशिया को रोकने के लिए नाटो पूर्व यूरोप के सरहदी इलाकों में स्थायीरूप से सेना तैनात करेगी, ऐसा ऐलान नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने किया| रशिया-यूक्रैन युद्ध की पृष्ठभूमि पर नाटो अपनी नीति में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है और पूर्व यूरोप में स्थायी तैनाती इसी का हिस्सा होगा, ऐसे संकेत स्टॉल्टनबर्ग ने दिए|

रशियन सीमा से जुड़े तीन देशों के साथ पूर्व यूरोप के अन्य देशों में फिलहाल ४० हज़ार सैनिक तैनात हैं और वे नाटो के ‘डायरेक्ट कमांड़’ में होने का बयान स्टॉल्टनबर्ग ने कुछ दिन पहले किया था|

फ़रवरी के अन्त में रशिया ने यूक्रैन पर हमला करने से पहले नाटो सदस्य देशों ने यूरोप मे सेना तैनात करने के संकेत दिए थे| अमरीका ने यूरोप की तैनाती बढ़ाकर ५० हज़ार करने की तैयारी शुरू की थी| इसके अलावा अन्य नाटो सदस्य देशों ने भी सैन्य दल भेजने की गतिविधियॉं शुरू की थीं| पिछले हफ्ते नाटो की बैठक में पूर्व यूरोप की अतिरिक्त सैन्य तैनाती को मंजूरी प्राप्त होने की बात कही जा रही है|

पूर्व यूरोप

नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने ब्रिटीश अखबार को दिए साक्षात्कार में सैन्य अफसरों को लंबी तैनाती की योजना तैयार करने के आदेश देने की जानकारी साझा की| यह योजना नाटो के ‘रीसेट’ का हिस्सा होने की जानकारी भी उन्होंने साझा की| ‘नाटो बड़े और बुनियादी बदलावों की दहलीज पर है| यह बदलाव रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के कार्रवाई के लंबे परिणाम दिखाई देनेवाले हैं| यूरोप की सुरक्षा की नई सच्चाई सामने आ रही है’, ऐसा नाटो प्रमुख ने स्पष्ट किया|

पूर्व यूरोप

रशिया ने यूक्रैन पर किए हमले का कारण आगे करके अमरीका और नाटो ने यूरोप में अपनी तैनाती बड़े पैमाने पर बढ़ाई है| अमरीका, ब्रिटेन, कनाड़ा, जर्मनी, फ्रान्स जैसे देशों ने पूर्व यूरोपिय देशों में २० हज़ार से अधिक सैनिक तैनात किए हैं| इसके अलावा भारी मात्रा में मिसाइल और अन्य हथियारों की आपूर्ति भी जारी है| यूरोप के नाटो देश यूक्रैन को हथियार दे रहे हैं और इसके बदले में अमरीका इन देशों को आधुनिक यंत्रणा प्रदान कर रही है| अमरीका की सूचना के बाद स्लोवाकिया ने यूक्रैन के लिए रशियन निर्माण की ‘एस-३००’ हवाई सुरक्षा यंत्रणा रवाना की है| इसके बदले में अमरीका स्लोवाकिया में पैट्रियॉट हवाई सुरक्षा यंत्रणा तैनात करेगी, ऐसा कहा जा रहा है|

दूसरी ओर ब्रिटेन ने यूक्रैन के लिए १० करोड़ पौंड़ की अतिरिक्त रक्षा सहायता देने का ऐलान किया है| इस सहायता के तहत ब्रिटेन ‘स्टारस्ट्रीक एण्टी एयरक्राफ्ट मिसाइल्स’, ८०० टैंक विरोधी मिसाइल्स और ‘हेवी आर्मर्ड वेहिकल्स’ यूक्रैन भेज रहा है| नाटो से पूर्व यूरोप में हो रही तैनाती और यूक्रैन को हो रही हथियारों की आपूर्ति का रशिया ने जोरदार विरोध किया है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने कुछ महीने पहले रखे प्रस्ताव में अमरीका और नाटो पूर्व यूरोप की सेना तैनाती कम करें, यह मॉंग रखी थी| लेकिन, इसे अनदेखा करके अमरीका और नाटो रशियन सीमा के करीब स्थानीय अड्डा निर्माण कर रहे हैं, यह बात स्टॉल्टनबर्ग के बयान से दिख रही है|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info