चीन समर्थक प्रशासन के ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ हॉंगकॉंग के प्रदर्शनकारियों ने ठुकराई – चीन की बैंक और मेट्रो को भी किया लक्ष्य

चीन समर्थक प्रशासन के ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ हॉंगकॉंग के प्रदर्शनकारियों ने ठुकराई – चीन की बैंक और मेट्रो को भी किया लक्ष्य

हॉंगकॉंग – हॉंगकॉंग में शुरू प्रदर्शन कुचलने के लिए चीन समर्थक प्रशासन ने ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ लगाई है| लेकिन, प्रशासन ने यह कदम प्रदर्शनकारियों ने ठुकराया है| इसके तहेत हॉंगकॉंग की सुरक्षा यंत्रणा को अतिरिक्त अधिकार प्रदान किए गए है और प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल हो रहे ‘मास्क’ पर भी प्रतिबंध लगाया गया है| लेकिन, यह प्रतिबंध ठुकराकर हॉंगकॉंग में फिर से तीव्र प्रदर्शन शुरू हुए है और इस दौरान चीन के बैंक और मेट्रो यंत्रणा को लक्ष्य किया गया है| इसके विरोध में पुलिस ने की कार्रवाई में और एक युवा प्रदर्शनकारी पर गोली दांगी जाने की घटना सामने आने से सनसनी उडी है|

हॉंगकॉंग में पिछले पांच महीनों से लगातार चीन समर्थक प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन शुरू है और इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में स्थानिय यंत्रणा नाकाम साबित हुई है| प्रदर्शनकारियों की मांग स्थानिय प्रशासन ने स्वीकार करने से इन्कार करने पर प्रदर्शनों की तीव्रता भी हर दिन और भी बढ रही है| यह तीव्रता कम करने के लिए हॉंगकॉंग के चीन समर्थक प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल का अमानवी प्रयोग शुरू किया है|

लेकिन, आक्रामक पुलिस कार्रवाई के बाद भी हॉंगकॉंग के प्रदर्शनकारी पीछे हटने के लिए तैयार नही है| इस वजह से हॉंगकॉंग प्रशासन ने ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ का सहारा लिया है| इसके जरिए सार्वजनिक हितसंबंधों का दाखिला देकर स्थानिय प्रशासन जनता पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध थोंप सकती है| यह अधिकार ब्रिटिशकालिन है और ब्रिटेन ने हॉंगकॉंग का नियंत्रण चीन के हाथ में सौपने के बाद भी बरकरार रखे गए है|

शनिवार से ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ का अमल शुरू किया गया है| लेकिन, फिर भी इसके विरोध में शुक्रवार से ही प्रदर्शन शुरू करके असंतोष व्यक्त किया गया है| इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मास्क लगाकर हॉंगकॉंग के मेट्रो स्तानकों को लक्ष्य किया| साथ ही शहर में चीन की बैंक और चीन से जुडे अन्य उपक्रमों को भी नुकसान पहुंचाया गया| इन आक्रामक प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बडी मात्रा में बल का प्रयोग किया गया है|

ऐसी ही एक घटना में पुलिस ने १४ वर्षीय युवक पर गोली दांगने की घटना सामने आयी है| प्रदर्शनकारी पर सीधें गोली दागने की यह पिछले चार दिनों में दुसरी घटना है| इससे पहले मंगलवार के दिन हुए प्रदर्शनों के दौरान एक प्रदर्शनकारी के सीने में गोली दांगी गई थी| शुक्रवार के दिन १४ वर्ष के युवक के पैर में जांघ पर गोली मारी गई है, यह जानकारी पुलिस ने दी|

English    मराठी

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info