अमेरिका एवं नाटो ने रशिया का प्रस्ताव ठुकराया – रशिया की तीव्र नाराजी

मॉस्को/वॉशिंग्टन – पिछली शताब्दी के सोवियत संघ के हिस्से वाले देशों को सदस्य बनाने से नाटो दूर रहे, यह प्रमुख मांग करने वाली रशिया का प्रस्ताव अमेरिका एवं नाटो ने ठुकराई। अमेरिका एवं नाटो ने बुधवार रात को रशिया के प्रस्ताव को लिखितरूप में उत्तर दिया। इसमें रशिया की प्रमुख मांग को नामंजूर किए जाने की जानकारी रशिया के परराष्ट्रमंत्री सर्जेई लैवरोव ने दी है।

रशिया का प्रस्ताव

रशिया ने युक्रेन सीमा पर बढाई हुई लश्करी तैनाती की वजह से युरोप समेत अंतरराष्ट्रीय समूदाय में चिंता का वातावरण निर्माण हुआ है। यह तनाव कम करने के लिए रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने पिछले महीने ’सिक्युरिटी पैक्ट’ का प्रस्ताव रखा था। रशिया के प्रस्ताव में, नाटो ने युक्रेन तथा जॉर्जिया के अलावा भूतपूर्व ’सोवियत संघ’ का हिस्सा रहे किसी भी राष्ट्र को सदस्यता प्रदान ना करने की मांग की गई थी। तो, नाटो पूर्व तथा मध्य युरोप से लश्करी तैनाती हटाए और रशियन सीमा के नजदीक के अभ्यास रोके जाएं, ऐसा भी कहा था। अमेरिका एवं रशिया दोनों ने एक-दूसरे के प्रभावक्षेत्र के करीब हमले किए जा सकेंगे, ऐसे लडाकू विमान एवं युद्धनौकाएं भेजने पर बंदिश डाली जाए, ऐसा भी रशिया ने प्रस्ताव में कहा था।

रशिया का प्रस्ताव

अपने प्रस्ताव पर अमेरिका और नाटो लिखित जवाब दें ऐसी मांग भी रशिया ने की थी। इस मांग का प्रतिसाद देते हुए अमेरिका और नाटो ने रशिया को उत्तर भेजा। बुधवार रात को रशियन सरकार को यह उत्तर दिया गया। इसके बाद रशिया से नाराजगी की प्रतिक्रिया उमडी है। अमेरिका एवं नाटो ने रशिया की प्रमुख मांग के बारे में सोचा ही नहीं और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की तैयारी दर्शाई है, ऐसा परराष्ट्रमंत्री लैवरोव ने कहा। अमेरिका एवं नाटो के उत्तर में किसी भी मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिसाद नहीं मिला है, ऐसी टीका भी रशियन परराष्ट्रमंत्री ने की।

रशिया के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिका एवं नाटो का लिखित उत्तर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन भेजे जाने की जानकारी दी। तो, रशिया जल्द ही इसका जवाब देगी, ऐसा दावा भी किया। अमेरिका एवं नाटो ने रशिया की प्रमुख मांगें ठुकराने की वजह से रशिया से आक्रामक प्रत्युत्तर आएगा, ऐसे संकेत दिए जा रहे हैं।

तो, युक्रेन पर बढते प्रभाव की पृष्ठभूमि पर रशिया ने अपनी युद्धनौकाएं ’ब्लैक सी’ क्षेत्र में भेजने की बात सामने आई है। इसमें विनाशिका एवं ’एम्फिबियस एसॉल्ट शिप्स’ समेत २० युद्धनौकाओं का समावे है। तो, आर्क्टिक क्षेत्र के हिस्सेवाले ’बैरेन्ट्स सी’ में भी नौदल का युद्धाभ्यास शुरु होने की जानकारी रशियन संरक्षण विभाग ने दी है।

युक्रेन के जवान द्वारा मिलिटरी फैक्टरी में अंधाधुंध गोलीबारी – पांच की मौत, कई हुए घायल

किव – युक्रेन के ’नैशनल गार्ड’ के हिस्सेवाले जवान ने मिसाईल फैकट्री में की अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोग मरे गए हैं और कई घायल हुए हैं। डिनप्रो शहर की इस फैकटरी में युक्रेनी लश्कर के लिए मिसाईलें तथा रॉकेट्स का निर्माण होता है।

कुछ दिनों पूर्व रशिया ने युक्रेन में अपने एजंट घुसाए जाने के तथा उन्हें घातपात और हिंसाचार करने के निर्देश देने आरोप लगाए गए थे। इसलिए रशिया तथा युक्रेन में संभावित संघर्ष की पृष्ठेभूमि पर ऐसे महत्वपूर्ण उपक्रम में गोलीबारी की घटना ध्यान आकर्षित कर रही है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info