अमेरिका में कोरोना से मृतकों की संख्या नौं लाख तक पहुँची

वॉशिंग्टन – अमेरिका में कोरोना से मरनेवालों की संख्या नौं लाख तक पहुंची है। दो महीनों की छोटीसी अवधि में मृतकों की संख्या में एक लाख की बढोतरी होने की जानकारी स्थानिक यंत्रणाओंने दी। कोरोना से नए मृतकों में ’ओमिक्रॉन’ का संक्रमण से तथा टीका ना लगवाए हुए मरीज़ों की संख्या सर्वधिक होने की बात स्पष्ट हुई है। अमेरिका को ’ओमिक्रॉन’ का सर्वाधिक झटका लगने का दावा भी आरोग्य विशेषज्ञ‘ तथा वैद्यकीय गुटों ने किया है। तो, विश्वभर में कोरोना के मरीज़ों की संख्या ३९ करोड तक पहुंची है और ५७ लाख से अधिक लोगों की जान गई है।

नवंबर में कोरोना का ओमिक्रॉन नामक नया वेरियंट सामने आया था। इस नए वरियंट की वजह से विश्वभर में कई राष्ट्रों में कोरोना की नई लहर की शुरुआत हुई थी। इस लहर में सर्वाधिक झटका अमेरिआ और युरोप को लगा था, यह बात सामने आ रही है। अमेरिका में हर २४ चौबीस घंटों में पाए जाने वाले मरीज़ों की संख्या लगभग १० लाखों तक गई थी। तो प्रतिदिन मरनेवालों की संख्या लगभग तीन हजार तक गई थी।

दो महीनों के भीतर अमेरिका में एक लाख से अधिक नए मृतकों की संख्या दर्ज हुई है और यह संख्या ९,०४,२२८ तक पहुंची है। शुक्रवार को २४ घंटों में अमेरिका में ३,८९५ मृतक होने की जानकारी यंत्रणाओं ने दी। अमेरिका में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या सात करोड, ६१ लाखों तक पहुंची है। शुक्रवार को अमेरिका में तीन लाखों से अधिक मरीज़ दर्ज हुए हैं और अस्पताल में दाखिल हुए मरीज़ोम की संख्या एक लाख से अधिक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मरीज़ों की संख्या एवं मृतकों की संख्या दोनों में अमेरिका आघाडी पर होने की बात स्पष्ट हुई है।

अमेरिका में कोरोना की बढती व्यप्ति के पीछे कडाके की ठंड एवं टीकाकरण का विरोध ही प्रमुख कारण होने की बात कही जा रही है। फिलहाल अस्पताल में दाखल होनेवाले और मृतकों की संख्या अधिकांश मरीज़ टीका ना लगवाए हुए होने की बात सामने आई है। मिसिसिपी, साऊथ कैरोलिबा, टेनेसी, मिशिगन, इंडियाना, ओहियो जैसे प्रांतों में जैसेतैसे ५०% के आसपास टीकाकरण हुए है और सर्वाधिक मरीज़ एवं मरनेवाले इन्ही प्रांतों के हैं।

अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने सत्ता संभालते समय कोरोना का प्रभावीरूप से मुकाबला करने का आश्वासन दिया था। मगर इन्हीं के कार्यकाल में कोरोना की तीव्रता एवं प्रभाव बढने की बात सामने आई है और राष्ट्राध्यक्ष के रूप में वे असफल माने जाने का मत अमेरिकी नागरीकों ने व्यक्त किया है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info