यूक्रैन पर हमला करने के लिए रशिया रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर सकती है

- अमरिकी विदेशमंत्री का दावा

वॉशिंग्टन – यूक्रैन पर हमला करने की पृष्ठभूमि के तौर पर रशिया वास्तविक रासायनिक हमले का प्रयोग कर सकती हैं, यह दावा अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने किया है| संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में यह दावा करते हुए ब्लिंकन ने इशारा दिया कि, रशिया ‘फॉल्स फ्लैग अटैक’ का भी विकल्प अपना सकती है| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने भी इशारा दिया है कि, रशिया अगले कुछ ही दिनों में यूक्रैन पर हमला कर सकती है|

यूक्रैन पर हमला

अमरीका और यूरोपिय देश लगातार दावे कर रहे हैं कि, रशिया यूक्रैन पर हमला करेगी| इससे पहले पश्‍चिमी गुप्तचर यंत्रणा एवं माध्यमों ने १६ फ़रवरी को रशिया हमला करेगी, यह इशारा दिया था| लेकिन, उस दिन रशिया ने हमला तो नहीं किया बल्कि, उसने अपमी कुछ फ़ौज पीछे हटाई, यह वृत्त प्रसिद्ध हुआ| इस वजह से पश्‍चिमी देशों के दावे झूठे साबित हुए हैं| इसके बावजूद अमरीका के साथ अन्य देशों ने रशिया के खिलाफ इशारे देना जारी रखने की बात ब्लिंकन और राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के बयानों से साबित हो रही है|

यूक्रैन पर हमला

विदेशमंत्री ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में ही रशिया को लक्ष्य किया| ‘रशिया की डेढ़ लाख से अधिक फौज़ यूक्रैन की सीमा पर तैनात है| इस फौज ने वापसी नहीं की है बल्कि, आनेवाले कुछ दिनों में यूक्रैन पर हमला करने की गतिविधियॉं जारी हैं| रशिया में करवाया गया आतंकी हमला, सामूहिक कबर का मिलना, ड्रोन हमला या रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करके किया गया असली हमला, इनमें से कोई भी विकल्प रशिया अपना सकता है’, यह इशारा अमरिकी विदेशमंत्री ने दिया|

विदेशमंत्री ब्लिंकन से पहले अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने भी रशिया द्वारा हमले की संभावना बढ़ने का बयान किया था| यूरोप में नया युद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ी है और रशिया अगले कुछ ही दिनों में हमला कर सकती है, यह दावा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किया| यह दावे सामने आने के साथ ही पूर्व यूक्रैन में एक स्कूल पर रॉकेट हमला होने का वृत्त मिला है| इस हमले में स्कूल का नुकसान होने के फोटो प्रसिद्ध हुए हैं| यह हमला किसने किया इसकी पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info