चर्चा में अड़ियल भूमिका अपना रहे यूक्रैन के लिए ‘न्यूक्लिअर ट्रायड’ तैयार होने का रशिया का इशारा

किव – आखिर में यूक्रैन ने रशिया से चर्चा करने की तैयारी दिखाई| इसके नुसार बेलारूस में यूक्रैन और रशिया के बीच चर्चा भी शुरू हुई| लेकिन, इसमें यूक्रैन ने रशिया के सामने रखी मॉंगे इस चर्चा के भविष्य पर आशंका हो रही है| रशिया को यूक्रैन से पूरी तरह से वापसी करनी पडेगी, यह मॉंग रखकर तुरंत संघर्ष बंद करे, यह यूक्रैन का कहना है| वर्ष २०१४ में रशिया ने कब्ज़ा किए क्रिमिया का भी कब्ज़ा रशिया छोड़ दे, ऐसा यूक्रैन का शिष्टमंड़ल कह रहा है| रशिया यूक्रैन की यह मॉंग मंजूर होने की संभावना नहीं है|

चर्चा

इस चर्चा से पहले ही इससे ज्यादा कुछ हासिल होने की उम्मीद हमें नहीं है, ऐसा यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने कहा था| यूक्रैन की राजधानी किव को रशियन सेना ने घेर रखा है और जल्द ही किव का कब्जा रशिया को मिलेगा, ऐसे आसार दिख रहे हैं| लेकिन, पश्‍चिमी माध्यमों में यूक्रैन की सेना और जनता रशियन सेना का प्रतिकार कर रही है, ऐसी खबरें प्राप्त हो रही हैं| साथ ही नाटो के सदस्य यूरोपिय देशों ने यूक्रैन की सेना की सहायता करने की तैयारी की है| इस वजह से यूक्रैन का युद्ध अधिक लंबा चल सकता है| इसके पीछे अमरीका की रणनीति होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं|

रशिया के लिए यूक्रैन अफ़गानिस्तान जैसी रणभूमि बनेगी, ऐसा इशारा अमरीका के रशिया में नियुक्त पूर्व राजदूत मायकल मैकफॉल ने दिया है| लेकिन, रशिया यह युद्ध अधिक चलने नहीं देगी, ऐसे स्पष्ट संकेत रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिए| यह युद्ध परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता है, ऐसा संदेश राष्ट्राध्यक्ष पुतिन दे रहे हैं| इसके लिए उन्होंने अपनी ‘न्यूक्लियर फोर्सस’ को तैयार रहने के आदेश दिए| इसके नुसार रशिया का ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ यानी थलसेना, नौसेना और वायुसेना के परमाणु हथियारों को तैयार रखा गया है, यह दहलानेवाली जानकारी रशियन रक्षामंत्री सर्जेई शोईगू ने प्रदान की|

इसी बीच, यूक्रैन के भविष्य के लिए अगले २४ घंटे काफी अहम साबित होंगे, यह दावा यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने किया| राजधानी किव को घेरकर रशियन सेना ने यूक्रैन के खारकिव पर जोरदार रॉकेट हमले किए हैं| इस दौरान आग्नेय यूक्रैन के दो शहरों पर रशियन सेना का कब्ज़ा होने का दावा रशियन वृत्तसंस्था ने किया है|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info