रशियन सेना युक्रेन की राजधानी की दिशा में आगे बढ़ी

- पश्‍चिमी युक्रेन के दो शहरों पर किए हवाई हमले

मॉस्को/किव्ह – युक्रेन की राजधानी कीव की सीमा तक पहुँचने पर भी रशियन सेना आगे नहीं बढ़ी थी। लेकिन गुरुवार से रशियन सेना ने कीव की दिशा में आगे बढ़ना शुरू किया। अब तक पूर्वी युक्रेन में लष्करी कार्रवाई करनेवाले रशिया ने पश्चिमी युक्रेन पर हवाई हमले शुरू किए हैं। अमरीका और नाटो ने युक्रेन के पड़ोसी देशों में हज़ारों जवान तथा अत्याधुनिक हथियार तैनात करने के बाद रशिया ने युक्रेन के युद्ध की तीव्रता अधिक ही बढ़ाने की बात से सामने आ रही है।

युक्रेन की राजधानी

पिछले कुछ दिनों से रशियन सेना की गतिविधियाँ धीमी पड़ने के दावे युक्रेन और पश्चिमी देशों द्वारा किए जा रहे थे। रशिया के वरिष्ठ लष्करी अधिकारियों समेत हज़ारों जवानों को मार दिया और रशिया के लड़ाकू विमान और टैंकों को नष्ट किया, ऐसा कहते हुए युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष अपनी सेना के पराक्रम की जानकारी दुनिया को दे रहे थे। इसी के साथ राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने, यह संघर्ष अहम पड़ाव पर आया होने के दावे ठोके थे। इस पृष्ठभूमि पर रशियन सेना ने फिर एक बार अपनी कार्रवाई की गति बढ़ाई है।

गुरुवार से युक्रेन की राजधानी कीव के पास होनेवाले रशियन टैंक्स और सेना का काफिला आगे बढ़ने लगा है। यह काफिला राजधानी कीव की सीमा तक पहुँचने की खबरें आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ रशिया ने मध्य और पश्चिमी युक्रेन के शहरों पर ज़बरदस्त हवाई हमले शुरू किए। शुक्रवार को मध्य युक्रेन के डिनिप्रो शहर पर भारी मात्रा में हवाई हमले हुए होकर, उसमें कई इमारतें तथा कारख़ानें ध्वस्त हुए हैं।

रशिया ने अब तक पश्चिमी युक्रेन में हमले नहीं किए थे। इस कारण युक्रेन का यह भाग तुलना से अधिक सुरक्षित था। लेकिन युक्रेन इस इलाके की सुरक्षा को मानकर नहीं चल सकता, ऐसी चेतावनी ही रशिया ने अपनी लष्करी कार्रवाई द्वारा दी है। इसका बहुत बड़ा असर आनेवाले समय में सामने आ सकता है। ख़ासकर रशिया को चुनौती देने की भाषा करनेवाले युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष को इसका बहुत बड़ा झटका लग सकता है। अमरीका और नाटो द्वारा मिल रही लष्करी सहायता के कारण, कुछ समय के लिए सामोपचार का सुर अलापनेवाले युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष के भाषा फिर एक बार बदली थी। उस पृष्ठभूमि पर, रशिया ने युक्रेन पर हमले अधिक ही तीव्र किए दिख रहे हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info