डोन्बास समेत मध्य और पश्‍चिमी यूक्रैन में रशिया के मिसाइल हमलें तीव्र

पश्‍चिमी यूक्रैन

मास्को/मारिपोल – रशिया ने पूर्व यूक्रैन के डोन्बास क्षेत्र के साथ मध्य और पश्‍चिमी यूक्रैन में जोरदार मिसाइल हमलें किए। इन मिसाइल हमलों में यूक्रैन में स्थित विदेशी हथियारों के भंड़ार एवं रेल स्टेशन्स, बिजली आपूर्ति केंद और यूक्रैन की सेना के ठिकानों को लक्ष्य किया गया है। इसी दौरान मारिपोल की ‘एझोवस्टैल’ फैक्टरी के परिसर में रशिया ने ‘थर्मोबैरिक वेपन्स’ का इस्तेमल किया है। इसी बीच, रशिया ने यूरोप के कैलिनिनग्रैड के रक्षा ठिकाने पर परमाणु हमले का युद्धाभ्यास करने की जानकारी सूत्रों ने प्रदान की हैं।

यूक्रैन पर कार्रवाई का दूसरा चरण शुरू करने के बाद रशियन रक्षाबल अधिक आक्रामक हुए हैं। यूक्रैन पर हो रहें हमलों की तीव्रता और दायरा काफी मात्रा में बढ़ाया गया है। इस दौरान मिसाइल हमलों पर जोर दिया गया है और ‘कैलिबर’ मिसाइलों का भारी मात्रा में इस्तेमाल हो रहा है। सुपरसोनिक क्रूझ मिसाइल्स वर्ग के मिसाइलों की मारक क्षमता ४,५०० किलोमीटर्स तक है। युद्धपोत, पनडुब्बी एवं विमान से दागने की क्षमता के इन मिसाइल्स का इस्तेमाल पहले सीरिया युद्ध में बड़ी मात्रा में हुआ था।

पश्‍चिमी यूक्रैन

यूक्रैन के अभियान की शुरूआत करते हुए रशियन रक्षाबलों ने कैलिबर का इस्तेमाल किया था। लेकिन, बीते कुछ दिनों में रशियन नौसेना द्वारा हो रहा कैलिबर मिसाइलों का हमला अधिक प्रभावी साबित होने की बात सामने आ रही हैं। मंगलवार से रशियन नौसेना और वायु सेना ने लगभग ३० से अधिक कैलिबर मिसाइल दागने की बात सामने आयी हैं। इन हमलों में डोन्बास क्षेत्र में यूक्रैन की सेना के ठिकानों के साथ मध्य एवं पश्‍चिमी यूक्रैन को लक्ष्य किया गया है। पश्‍चिमी यूक्रैन के लिव शहर पर मिसाइल हमलें किए गए हैं। शहर के रेल स्टेशन्स एवं बिजली आपूर्ति केंद्र को लक्ष्य किया गया है।

पश्‍चिमी यूक्रैन

डोन्बास क्षेत्र के पोपोसा, क्रैमाटोर्स्क शहर पर जोरदार मिसाइल हमलें किए गए। दक्षिणी यूक्रैन के मायकोलेव प्रांत में किए गए हमले में १५ घायल होने की बात कही जा रही है। रशियन सेना ने भी इन हमलों की तीव्रता बढ़ाई है और ‘आर्टिलरी फायर’ में यूक्रैन के ६०० सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। यूक्रैन की सेना के ईंधन डिपो एवं हथियारों के भंड़ारों को भी लक्ष्य किया है। रशिया ने मारिपोल की ‘एझोवस्टैल फैक्टरी’ के परिसर में भी हमलें करने का दावा यूक्रैन ने किया है। इन हमलों में रशिया ने थर्मोबैरिक वेपन्स का इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है।

इसी बीच बुधवार को रशिया के मिलिटरी हेलीकॉप्टर ने फिनलैण्ड की सीमा में प्रवेश करने की घटना सामने आयी है। रशियन हेलीकॉप्टर ने फिनलैण्ड की सीमा में दो से तीन मील अंदर तक यात्रा करने की बात कही जा रही है। फिनलैण्ड ने नाटो में प्रवेश करने के संकेत दिए हैं। इसके बाद रशिया ने फिनलैण्ड को परिणामों के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी। इस पृष्ठभूमि पर रशियन हेलीकॉप्टर्स की गतिविधियाँ ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

रशियन सेना अधिकारियों की हत्या मे अमरिकी यंत्रणाओं का हाथ

वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया-यूक्रैन युद्ध में रशिया के दस से भी अधिक वरिष्ठ सेना अधिकारियों को मार गिराने का दावा यूक्रैन ने किया है। इन रशियन अधिकारियों की मौत के पीछे अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाओं का हाथ होने की जानकारी सामने आयी हैं। अमरिकी यंत्रणाओं ने युद्ध के दौरान यूक्रैन को रशियन अफसरों की गतिविधियों की सटिक जानकारी प्रदान करने की बात स्पष्ट हुई है। अमरीका के शीर्ष अखबार ने इससे संबंधित वृत्त जारी किया है।

पश्‍चिमी यूक्रैन

दो महीनों से अधिक समय से चल रहें इस युद्ध में रशिया के लगभग १२ वरिष्ठ सेना अधिकारियों की मौत हुई है। इनमें मेजर एवं जनरल स्तर के अधिकारियों का समावेश है। पूर्व यूक्रैन एवं किव और मारिपोल के करीब हुए हमलों में ये अधिकारी मारे गए हैं। रशियन अधिकारियों को सटीकता से लक्ष्य करने के लिए अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाएँ लगातार जानकारी प्रदान कर रही हैं, यह स्पष्ट हुआ है। अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह ख़बर देने की बात ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ ने कही है।

अमरीका की इन कार्रवाइयों की जानकारी होने का बयान रशिया ने किया है। लेकिन, अमरीका के ‘नैशन्ल सिक्युरिटी कौन्सिल’ ने इन दावों को ठुकराया है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info