रशिया यूक्रैन के दो टुकड़े करने की तैयारी में

- यूक्रैन के सैन्य गुप्तचर विभाग का आरोप

रशिया यूक्रैन के दो टुकड़े करने की तैयारी में

किव – यूक्रैन की सैन्य कार्रवाई का पहला चरण पूरा होने का ऐलान रशिया ने किया था| इससे एक दिन पूरा होने के दौरान ही रशिया हमारें देश के दो टुकड़े करने की तैयारी में होने का आरोप यूक्रैन के सैन्य गुप्तचर विभाग के प्रमुख ने लगाया| फिलहाल रशिया के कब्ज़े में होेनेवाले यूक्रैन के लुहान्स क्षेत्र के रशिया समर्थक नेताने यह क्षेत्र रशिया से जोड़ना हैं क्या, इसपर सार्वमत लेने की मॉंग उठायी हैं| इस वजह से यूक्रैन के गुप्तचर विभाग ने जताया ड़र सच्चाई में उतरना शुरू होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं|

रविवार को यूक्रैन के खारकीव शहर में परमाणु प्रकल्प पर रशिया ने जोरदार हवाई हमलें किए| इसके एक दिन पहले अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दौरा किए पोलैण्ड के सरहदी शहर से करीबी यूक्रैन के शहर पर रशिया ने जोरदार हमलें किए थे| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष के दौरे का दबाव रशिया पर आ नहीं सकता, यही इशारा इससे रशिया ने दिया था| इसके बाद खारकिव पर किया हमला रशिया आक्रामकता छोड़ने के लिए तैयार ना होने का दर्शा रहा हैं| इससे पहले यूक्रैनी सेना के ठिकानों को लक्ष्य करके रशिया ने इस देश का विरोध तोड़ने की कोशिश की थी|

इसी बीच, यूक्रैन की सैन्य कार्रवाई का पहला चरण पूरा होने का ऐलान करके रशिया ने पूरे विश्‍व का ध्यान आकर्षित किया था| अब रशिया यूक्रैन से पीछे हटेगी क्या, यह चर्चा भी इससे शुरू हुई थी| लेकिन, रशिया के यूक्रैन पर जारी हमलें बंद नहीं हुए| इस वजह से फिलहाल यह युद्ध खत्म होने की संभावना ना होने की बात सामरिक विश्‍लेषक स्पष्ट कर रहे हैं| तभी, यूक्रैन का ज़रूरी हिस्सा कब्ज़े में करने के बाद ही रशिया यह युद्ध बंद करेगी, यह दावा कुछ सामरिक विश्‍लेषकों ने किया हैं|

कोरियन क्षेत्र के जैसें उत्तर और दक्षिण ऐसें दो हिस्से बने हैं और यह दो देशों में तब्दिल हुए हैं| उसी की तरह रशिया यूक्रैन के दो हिस्से करेगी और इसमें से एक हिस्सा यूक्रैन से तोड़ देगी, ऐसा बयान यूक्रैन के सैन्य गुप्तचर विभाग के प्रमुख किरिलोव बुडानोव ने किया| अपने कब्ज़े के यूक्रैन के भूभाग का अपने नियंत्रण के देश के तौर पर इस्तेमाल करने का उद्देश्य रशिया का हैं| इसके माध्यम से यूक्रैन के ही दो हिस्सों में संघर्ष शुरू कराने की भयंकर साज़िश रशिया ने की हैं, ऐसा बुडानोव ने कहा हैं|

लेकिन, रशिया इस योजना पर काम कर रही हैं और ऐसें में यूक्रैन के प्रतिकार का स्वरूप इससे पुरी तरह से बदलेगा, यूक्रैन की जनता गोरिला युद्धनीति का इस्तेमाल करके रशिया को प्रत्युत्तर देगी, यह दावा किरिलोव बुडानोव ने किया| यूक्रैन से इस तरह आरोप लगाए जाने के बीच में रशिया अभी भी यूक्रैन में अपने विरोध में कान्ट्रैक्ट सैनिक जंग करने के आरोप लगा रही हैं| इन सैनिकों में अल कायदा, आयएस एवं अन्य आतंकी संगठनों के आतंकियों का समावेश होने का बयान रशिया ने किया था| इसी वजह से अमरीका और पश्‍चिमी देश यूक्रैन की जनता ने ही अब रशिया के विरोध में हथियार उठाएँ होने के दावे कर रहे हैं, ऐसा रशिया समर्थक विश्‍लेषकों का कहना हैं| असल में यूक्रैन की जनता नहीं, बल्कि उनके आड़े कान्ट्रैक्ट सैनिकों का रशिया के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा हैं, ऐसी आलोचना यह विश्‍लेषक कर रहे हैं|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info