रशिया यूक्रेन की राजधानी किव पर मिसाइल हमलों की तीव्रता बढ़ाएगी

राजधानी किव

मास्को/किव – यूक्रैन की राजधानी किव पर मिसाइल हमलों की तीव्रता बढ़ाने का इशारा रशिया ने दिया है| गुरूवार को रशिया ने किव के करीब स्थित यूक्रैन की मिसाइल फैक्टरी को लक्ष्य किया था| इसके बाद यह नया इशारा दिया गया| किव के करीब किए गए हमले के साथ ही खार्किव पर हमला करने का और यूक्रैन का ‘एमआई-८’ हेलीकॉप्टर मार गिराने का दावा भी रशिया ने किया है| इसी बीच, रशिया के ‘ब्लैक सी फ्लीट’ का नेतृत्व कर रही ‘मोस्कवा’ नामक ‘मिसाइल क्रूज़र शिप’ के डूबने की बात रशिया के रक्षा विभाग ने मानी है| युद्धपोत पर आग लगने की वजह से इसके डूबने की बात रशिया ने स्पष्ट की|

अमरीका और नाटो सदस्य देश यूक्रैन को बडे पैमाने पर हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं और युद्ध अधिक समय तक चलाने की गतिविधियॉं जारी हैं| दूसरी ओर रशिया ने अपनी सैन्य मुहिम में बदलाव किए हैं और पूर्व और दक्षिण यूक्रैन पर ध्यान केंद्रीत किया है| लेकिन, इस बदलाव के अलावा यूक्रैन के अन्य इलाके नज़रअंदाज नहीं किए जाएंगे, यह संदेश भी रशिया ने नए हमलों से दिया है| राजधानी किव, खार्किव समेत अन्य हिस्सों पर गुरूवार को हमले किए गए, यह जानकारी रशिया ने साझा की| साथ ही मिसाइल हमलो की तीव्रता बढ़ाने का इशारा भी दिया|

राजधानी किव

राजधानी किव के करीब ‘विज़ार मिसाइल फैक्टरी’ पर कैलिबर मिसाइल से हमला किया गया| इससे फैक्टरी पूरी तरह से तबाह होने का दावा रशिया ने किया है| इस फैक्टरी में यूक्रैन मध्यम एवं लंबी दूरी के जहाज़ विरोधी एवं विमान विरोधी मिसाइल बना रहा था, यह भी रशिया ने कहा| दो दिन पहले रशिया की युद्धपोत पर इसी फैक्टरी में बनाई गई मिसाइल्स से हमला होने की बात कही जा रही है|

खार्किव इलाके में भी बड़ा मिसाइल हमला किया गया| इस हमले में पोलैण्ड की निजी सैन्य कंपनी के दल को लक्ष्य करने का दावा किया गया है| हमले में ३० की मौत होने की जानकारी रशिया ने साझा की| रशिया ने यूक्रैन में दूसरे देश के दल पर बड़ा हमला करने का यह पहला अवसर होने की बात कही जा रही है| यूक्रैन या पोलैण्ड ने इस हमले की पुष्टी नहीं की है| चेर्निगव प्रांत में यूक्रैन का ‘एमआई-८’ हेलीकॉप्टर गिराने की जानकारी रशिया ने साझा की है| इस हेलीकॉप्टर ने रशिया के ब्रिआंस्क प्रांत में हमला किया था, यह भी रशिया ने कहा|

राजधानी किव

गुरूवार को किए गए इन हमलों की जानकारी साझा करते हुए रशिया ने नए हमलों का इशारा दिया| ‘यूक्रैन रशिया पर आतंकी हमले करे या यूक्रैन की सेना ने हमले की कोशिश की तो जोरदार जवाब दिया जाएगा| राजधानी किव और करीबी इलाकों में रशिया भारी मात्रा में मिसाइल हमले करेगी’, यह इशारा रशिया के रक्षा विभाग ने दिया| इन हमलों के इशारे के अलावा ‘मोस्कवा’ नामक मिसाइल क्रूज़र शिप डूबने की पुष्टी भी रशिया के रक्षा विभाग ने दी| ब्लैक सी क्षेत्र में सक्रीय होने के दौरान युद्धपोत पर यकायक आग लगी थी| इसके बाद मरम्मत के लिए करी अड्डे पर लेके जाते समय यह युद्धपोत डूब गयी, ऐसा रशिया ने कहा|

यूक्रैन के रक्षा विभाग ने रशिया की युद्धपोत को मिसाइल हमले से डुबोने का दावा किया था| ‘मोस्कवा’ को ओडेसा के करीब तैनात नेपच्यून मिसाइलों से लक्ष्य किया गया, ऐसा यूक्रैन ने अपने दावे में कहा था|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info