रशिया के कीव समेत पूर्वी तथा दक्षिणी युक्रेन में ज़ोरदार क्षेपणास्त्र हमलें

क्षेपणास्त्र हमलें

मॉस्को/किव्ह – ब्लॅक सी मे युद्धपोत पर हुआ हमला और पश्चिमी देशों से युक्रेन को जा रही रक्षा सहायता को रशिया ने ज़ोरदार प्रत्युत्तर दिया है। राजधानी के नज़दीक होनेवाली मिलिटरी फॅक्टरी समेत पूर्वी तथा दक्षिणी युक्रेन में रशिया ने तीव्र क्षेपणास्त्र हमलें शुरू किये हैं। इन हमलों की पृष्ठभूमि पर युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर झेलेन्स्की ने पहली ही बार यूक्रेन की लष्करी जीवितहानि की जानकारी सार्वजनिक की। रशिया विरोधी युद्ध में युक्रेन ने लगभग तीन हज़ार जवान गँवाए होकर, 10 हज़ार से अधिक लोगों को ज़ख्मी बताया गया है।

रशिया के ‘ब्लैक सी फ्लीट’ का नेतृत्व करनेवाला ‘मोस्कव्हा’ यह ‘मिसाईल क्रूझर शिप’ डूबा होने की कबूली रशिया के रक्षा विभाग ने शुक्रवार को दी थी। यह युद्धपोत, उस पर लगी आग के कारण डूबा होने का खुलासा रशिया द्वारा किया गया था। लेकिन युक्रेन और अमरीका ने इस युद्धपोत पर क्षेपणास्त्र हमले होने के दावे किए हैं । युक्रेन ने नेपच्यून इस ‘अँटी शिप मिसाईल्स’ की सहायता से मोस्कव्हा को डुबाया ऐसा कहा है। रशिया के रक्षा बलों के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा होकर, उसके विरोध में रशिया ज़ोरदार प्रत्युत्तर देगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं।

क्षेपणास्त्र हमलें

शुक्रवार तथा शनिवार को युक्रेन में हुए क्षेपणास्त्र हमले इन संकेतों की पुष्टि करते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को रशिया ने कीव के पास होनेवाली युक्रेन की मिसाइल फैक्ट्री को लक्ष्य किया था। उसके बाद शनिवार सुबह राजधानी कीव के पास के डार्नित्स्की इलाके में स्थित मिलिट्री फैक्टरी पर क्षेपणास्त्र हमला किया गया। यह फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त की गई होने का दावा रशिया ने किया है। इस हमले में एक की जान गई है, वहीं बहुत लोग घायल हुए होने की जानकारी युक्रेन की यंत्रणाओं ने दी।

कीव के बाद पश्चिमी युक्रेन के लिव्ह, पूर्वी युक्रेन के खार्किव्ह, दक्षिण युक्रेन के मायकोलेव्ह तथा खेर्सन भाग में भी क्षेपणास्त्र और रॉकेट हमले किए गए। पूर्वी युक्रेन के डोेनेत्स्क तथा लुहान्स्क प्रांत के कई शहरों में तोपगोले, मॉर्टर्स और रॉकेट्स डॉगी गए होने की जानकारी भी सामने आई है। मारिपोल शहर में स्थित स्टील फैक्ट्री पर रशियन पथक ने कब्ज़ा करने का दावा भी किया गया है। रशियन हमलों की व्याप्ति बढ़ रही है, ऐसे में युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने युक्रेन की लष्करी जीवितहानि की जानकारी सार्वजनिक की।

क्षेपणास्त्र हमलें

24 फरवरी को रशिया ने किए हमले में युक्रेन ने लगभग तीन हजार जवान गँवाए होकर, लगभग 10 हज़ार लोग ज़ख्मी हुए हैं। नागरी जीवित हानि के पूरे आंकड़े अभी हाथ में नहीं आए हैं, ऐसा झेलेन्स्की ने कहा है। उसी समय, पूर्वी तथा दक्षिणी युक्रेन में, युक्रेन के रक्षा बलों के सामने होनेवाली मुश्किलें बढ़ी होने की जानकारी भी उन्होंने दी।

इसी बीच, अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को की जा रही रक्षा सामग्री की सप्लाई को लेकर रसिया ने आक्रामक चेतावनी दी है। ‘अमरीका और सहयोगी देश यूक्रेन का गैरजिम्मेदाराना लष्करीकरण रोकें। इस नीति के प्रादेशिक तथा अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपरिमित और गंभीर परिणाम होंगे’, ऐसी चेतावनी रशिया ने दी।

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info