रशिया ने पूर्व और दक्षिण यूक्रैन में हमलों की तीव्रता बढ़ाई

यूक्रैन में हमलों की तीव्रता

मास्को/किव – रशिया ने पूर्व और दक्षिण यूक्रैन में हमलों की तीव्रता बढ़ाई है| पिछले २४ घंटों में रशियन रक्षा बलों ने खार्किव से ओडेसा तक के क्षेत्र में यूक्रैन की सेना के ४०० से अधिक ठिकानों को लक्ष्य किया| मारिपोल की स्टील फैक्टरी पर भी हमले किए गए हैं| डोन्बास क्षेत्र के कई छोटे शहर एवं गांवों पर नियंत्रण पाने में रशिया को सफलता हासिल हुई, यह जानकारी सूत्रों ने साझा की| रशिया की कार्रवाई अधिक तीव्र हो रही है और इसी बीच यूक्रैन शांतिवार्ता से बाहर होगा, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने दिया है|

यूक्रैन में हमलों की तीव्रता

पिछले हफ्ते रशिया के वरिष्ठ सेना अधिकारी ने यूक्रैन मुहिम के दूसरे चरण में पूर्व और दक्षिण यूक्रैन पर नियंत्रण पाने का उद्देश्य सार्वजनिक किया था| यह उद्देश्य पूरा करने के लिए रशियन रक्षाबलों ने खार्किव से ओडेसा तक के क्षेत्र में आक्रामक मोर्चा खोला है| डोन्बास के कई शहरों में लगातार रॉकेटस्, मिसाइल एवं तोपों के हमलें जारी हैं| साथ ही यूक्रैन के हथियारों के भंड़ार और बड़े ठिकानों को लक्ष्य करने के लिए रशिया ने ‘हाय प्रिसिशन मिसाईल्स’ का इस्तेमाल बढ़ाया है|

यूक्रैन में हमलों की तीव्रता

पिछले २४ घंटों में रशिया ने यूक्रैन की सेना के ४२३ ठिकानों को लक्ष्य करने की जानकारी रशियन रक्षाबल ने प्रदान की| इसमें ओडेसा शहर के ‘लॉजिस्टिक टर्मिनल’, खार्किव के चार हथियारों के भंड़ार, ३० सशस्त्र वाहन और २६ कमांड पोस्ट का समावेश है| रशिया के हमले में २०० यूक्रैनी सैनिक मारे गए हैं, यह बयान भी रशियन प्रवक्ता ने किया| मारिपोल के यूक्रैनी सैनिकों ने आश्रय लिए हुए स्टील फैक्टरी के क्षेत्र में भी हमले किए गए हैं|

यूक्रैन में हमलों की तीव्रता

खार्किव के करीबी इजियम एवं पूर्व यूक्रैन के हुलिआपोल शहर के करीब रशिया और यूक्रैन की फौज का बड़ा संघर्ष जारी होने की बात कही जा रही है| करीबी दिनों में पूर्व यूक्रैन में हमलों का दायरा बढ़ाने की तैयारी रशिया ने शुरू की है| इसके लिए यूक्रैन सीमा के करीब स्थित बेलगोरोद क्षेत्र में ‘इस्कंदर-एम’ मिसाइल्स के नए युनिटस् तैनात किए गए हैं| रशिया के हमलों की तीव्रता बढ़ने की स्थिति में यूरोपियन देशों ने यूक्रैन को हो रही हथियारों की आपूर्ति में बड़ी बढ़ोतरी करने की बात स्पष्ट हुई|

यूक्रैन में हमलों की तीव्रता

पोलैण्ड ने यूक्रैन को एक अरब डॉलर्स से अधिक रक्म के हथियारों की आपूर्ति करने की जानकारी प्रदान की| पोलैण्ड के साथ यूरोप की संप्रभूता सुरक्षित रखने के लिए यह सहायता प्रदान होने का दावा पोलैण्ड के प्रवक्ता ने किया| ब्रिटेन ने पोलैण्ड को ‘स्टारस्ट्रिक मिसाइल सिस्टम’ एवं ‘स्टॉर्मर’ जैसे हथियारबंद वाहनों की आपूर्ति शुरू की है| इसी बीच फ्रान्स ने ऐलान किया है कि, ‘मिलान मिसाइल्स’ और ‘सीज़र हॉवित्ज़र्स’ यूक्रैन को दिए जाएँगे|

इसी बीच रशियन मुहिम का दायरा बढ़ने के साथ ही यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने शांतिवार्ता से निकलने का इशारा दिया है| मारिपोल की फैक्टरी पर हमला और खेर्सन में सार्वमत करने की कोशिश पर यूक्रैन शांतिवार्ता से निकलेगा, यह इशारा ज़ेलेन्स्की ने दिया है|

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info