यूक्रैन के ओडेसा बंदरगाह पर रशिया के मिसाइल हमलें

मास्को/ओडेसा – यूक्रैन के अहम बंदरगाह और तीसरें क्रमांक के शहर ओडेसा पर रशिया ने मिसाइल हमलें किए हैं| इन हमलों में अमरिकी हथियारों का भंड़ार और ओडेसा हवाई अड्डे को लक्ष्य किया गया| पिछले कुछ दिनों में रशिया ने ओडेसा ओर करीबी क्षेत्र में हमलें बढ़ाए हैं और मारिपोल के बाद यह शहर रशिया का मुख्य ‘टार्गेट’ रहेगा, ऐसा कहा जा रहा है| इसी बीच, पिछले ४८ घंटों में मारिपोल की स्टील फैक्टरी से ८० से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इसकी पुष्टि की|

ओडेसा

रशिया ने पिछले महीने में यूक्रैन के लष्करी अभियान का दूसरा चरण शुरू करने का ऐलान किया था| इस दौरान रशियन रक्षाबलों के सामने पूर्वी और दक्षिणी यूक्रैन पर कब्ज़ा करने का ध्येय होने की बात कही जा रही है| इसके लिए रशियन सेना ने काफी आक्रामक हमलें शुरू किए हैं| पूर्व के डोन्बास मोर्चे पर हमलों की तीव्रता काफी ज्यादा हैं और इस क्षेत्र के कई शहर और अहम ठिकानों पर कब्ज़ा करने में रशिया को सफलता हासिल हुई है| इसके बाद रशिया ने अब अपना रुख दक्षिणी यूक्रैन की ओर किया है और ओडेसा के साथ करीबी हिस्सों पर हो रहें हमलें इसी का हिस्सा समझा जा रहा है|

किसी समय रशियन साम्राज्य एवं सोवियत संघराज्य के प्रमुख और मुक्त बंदरगार रहें ओडेसा की जनसंख्या १० लाख से अधिक है| यह शहर जहाज़ निर्माण, ईंधन एवं यातायात का प्रमुख केंद्र है और किसी समय इसी बंदरगाह में रशियन नौसेना का अड्डा भी था| साल २०१४ में यूक्रैन में हुए विद्रोह के दौरान, ओडेसा में यूक्रैन समर्थक और रशिया समर्थकों का बड़ा संघर्ष हुआ था| इस शहर पर रशिया ने कब्ज़ा करने पर दक्षिण यूक्रैन पर नियंत्रण रखना रशिया के लिए काफी आसान होगा, ऐसा कहा जा रहा है|

ओडेसा

पूर्व यूक्रैन के मारिपोट पर कब्ज़ा करने के बाद रशिया ने अब ओडेसा पर ध्यान केंद्रीत किया हैं| पिछले कुछ दिनों में रशियन सेना ने धीरे धीरे ओडेसा पर हमलें बढ़ाना शुरू किया| शनिवार को ओडेसा पर ‘हाय प्रिसिजन मिसाइल’ के हमलें करके रशिया ने भविष्य की बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए दिख रहे हैं| इन मिसाइल हमलों में ओडेसा हवाई अड्डे का रनवे पूरी तरह से तबाह हुआ| इसी के साथ इस हवाईअड्डे के करीब मौजूद अमरिकी हथियारों का भंड़ार नष्ट करने का दावा भी रशियन रक्षा विभाग ने किया है|

इसी बीच, रशिया ने कब्ज़ा किए मारिपोल शहर की स्टील फैक्टरी से नागरिकों को बाहर निकालने का अभियान शुरू हुआ है| शनिवार और रविवार को इस फैक्टरी से ८० से अधिक यूक्रैनी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला, यह जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की| इसमें प्रमुखता से महिला और छोटे बच्चों का समावेश है| रिहा किए गए एक गुट को डोनेत्स्क पहुँचाया गया, ऐसा रशिया ने स्पष्ट किया| स्टील फैक्टरी से नागरिकों को बाहर निकालने की खबर की संयुक्त राष्ट्रसंघ ने पुष्टि की है|

अमरिकी संसद की सभापति नैन्सी पेलोसी यूक्रैन दौरे पर हैं और उन्होंने राजधानी किव में राष्ट्राध्यक्ष वोलोमिमीर झेलेन्स्की से मुलाकात की| इस दौरान पेलोसी ने, अमरीका आखिर तक यूक्रैन को सहायता प्रदान करेगी, यह वादा भी किया|

English       मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info