युक्रेन पर आक्रमण के लिए रशिया ने संरक्षण तैनाती बढाने के दावे

- अमेरिका का नया इशारा

वॉशिंग्टन/मॉस्को – रशिया ने युक्रेन पर आक्रमण के लिए सीमा क्षेत्र में संरक्षण तैनाती बढाने का दावा किया जा रहा है। अमेरिका तथा युक्रेन की गुप्तचर प्रणालियों ने यह दावा किया है और रशियन तैनाती के सैटलाईट फोटोस भी प्रसिद्ध किए गए हैं। रशियन जवानों के परिजनों को ‘नाईन मन्थ वॉर’ की सूचना दी जाने की खबर कुछ पाश्चात्य माध्यमानों ने दी है। रशियन सुरक्षादल की बडी तैनाती एवं आक्रामक मुद्रा इस पृष्ठभूमि पर राष्टाध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन को कोई कार्यवाही करनी ही पडेगी और शायद कोई छोटासा हमला करके रशिया लौटेगी ऐसा वक्तव्य अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने किया है।

संरक्षण तैनाती बढाने

’रशिया की लष्करी टुकडियां युक्रेन की सीमा पार करेंगी तो यह रशिया का नया आक्रमण माना जाएगा। इस आक्रमण को अमेरिका एवं मित्रदेश एकजुट होकर सटीक प्रत्युत्तर देंगे। रशिया बडा आक्रमण न करते हुए शायद सायबर हमले एवं छोटी मुहिमों के रूप में हमला कर सकती है और रशिया के इस दांवपेंच की राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को अहसास है। रशिया की ऐसी आक्रामक कार्यवहियों को भी निर्णायक एवं जैसे को तैसा प्रत्युत्तर दिया जाएगा’, इन शब्दों में प्रवक्ता जेन साकि ने अमेरिका की भूमिका रखी। साकि की यह बात राष्ट्राध्यक्ष बायडेन द्वारा किए गए वक्तव्य का स्पष्टिकरण कहा जा रहा है।

अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उसकी तुलना दूसरे विश्वयुद्ध के बाद निर्माण हुए अत्यंत तनावपूर्ण घटनाओं में से एक है। ’रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने युक्रेन सीमा पर बडी तैनाती करके आकामक मुद्रा धारण की है। उनकी इस मुद्रा की वजह से कुछ भी किए बगैर लौटना अब उनके लिए संभव नहीं है। पुतिन को कोई न कोई कार्यवाही करके दिखानी ही पडेगी और शायद युक्रेन में छोटा हमला अथवा घुसपैठ करके ही रशिया रुकेगी’, बायडेन ऐसा दावा किया है।

बायडेन के वक्तव्य पर अमेरिका के राजकीय वर्तुल समेत युक्रेन से तीव्र प्रतिक्रिया उमडी है। अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने पुतिन को हमले के लिए ’ग्रीन सिग्नल’ देने की नाराजगी युक्रेन के अधिकारियों ने जताई है। अमेरिका के रिपब्लिकन पक्ष के सिनेटर्स ने बायडेन के वक्तव्य पर टीका की है। इस दौरान, रशिया ने युक्रेन सीमा के पास लष्करी तैनाई अधिक बढाने की खबरें मिल रही हैं।

अमेरिका तथा युक्रेन की गुप्तचर प्रणालियों ने रशिया की नई तैनाती की जानकारी दी है। रशिया ने कम दूरी के इस्कंदर मिसाईलें, टैंकें, तोप, सशस्त्र वाहन, रॉकेट लॉन्चर्स युक्रेन की सीमा के नज़्दीकी ठिकानों पर लाए हैं। रशिया एवं बेलारुल तथा बेलारुस एवं युक्रेन सीमा के पास यह तैनाती की जाने की बात सामने आई है। इस तैनाती के सैटलाईट फोटोग्राफ्स प्रसिद्ध हुए हैं। रशिया ने यह तैनाती बेलारुल के साथ अभ्यास की तैयारी का दावा किया है। मगर ऐसे अभ्यास की आड में रशिया युक्रेन पर हमला कर सकता है, ऐसा इशारा युक्रेन के अधिकारियों ने दिआ है। 24 घंटे पूर्व ही अमेरिका के परराष्ट्रमंत्री अँथनी ब्लिंकन ने रशिया आनेवाले दिनों में कभी भी युक्रेन पर हमला कर सकती है, ऐसा इशारा दिया था।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info