यूक्रेन में दूसरे स्थान के खार्किव शहर पर रशिया के नए हमले शुरू

खार्किव शहर

मास्को/किव – डोन्बास क्षेत्र के अहम सेवेरोडोनेत्स्क शहर पर नियंत्रण पाने के बाद रशिया ने अपना ध्यान खार्किव पर केंद्रीत किया है। यूक्रेन में दूसरे क्रमांक के शहर के तौर पर जाने जा रहे खार्किव पर नए हमले शुरू करने की जानकारी यूक्रेन के अधिकारी ने दी। करीबी समय में खार्किव ही रशिया-यूक्रेन युद्ध का नया मोर्चा बनेगा, ऐसी चेतावनी यूक्रेन के अधिकारी ने दी है। इसी बीच पश्चिमी नेताओं ने रशिया-यूक्रेन युद्ध कई सालों तक चल सकता है, यह दावा किया है। नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग एवं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने इससे संबंधित बयान करने की बात सामने आयी है।

यूक्रेन युद्ध में रशिया को पिछले कुछ हफ्तों से अच्छी सामरिक सफलता प्राप्त हुई है। यूक्रेन के डोन्बास क्षेत्र में रशिया ने अच्छी बढ़त प्राप्त की है और सेवेरोडोनेत्स्क जैसे अहम शहर पर लगभग पूरा नियंत्रण पाया है। शहर की सीमा पर स्थित एझॉट फैक्टरी के क्षेत्र में यूक्रेन की सेना ने आश्रय लिया था। इस क्षेत्र के अलावा अन्य पूरे हिस्से पर रशियन सेना ने कब्ज़ा किया है। सेवेरोडोनेत्स्क के बाद लिशिचान्स्क, बाखमत और स्लोविआन्स्क शहरों पर भी रशिया ने तीव्र हमले शुरू किए हैं।

डोन्बास में हो रही प्रगति के दौरान रशिया ने अपना ध्यान अब खार्किव पर केंद्रीत किया है। यूक्रेन अभियान के आरंभिक चरण में रशिया ने इस शहर पर कब्ज़ा किया था। लेकिन, कुछ समय बाद वहां से हटने के लिए रशिया मज़बूर हुई। ऐसे में कुछ समय तक रशिया ने इस क्षेत्र में हमले रोके थे। लेकिन, अब डोन्बास में प्राप्त हो रही सफलता के बाद रशिया ने अपना ध्यान फिर से खार्किव पर केंद्रीत किया है। पिछले हफ्ते से रशिया ने खार्किव के इलाके में तोप एवं रॉकेटस्‌‍ से हमला करना शुरू किया है।

रशियन सेना के कुछ दल खार्किव की ओर आगे बढ़ने की जानकारी रशियन रक्षाबल ने साझा की। यह गतिविधियाँ खार्किव पर कब्ज़ा करने के नए अभियान का हिस्सा होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस पर चिंता जतायी है। करीबी दिनों में रशिया खार्किव को युद्ध की ‘फ्रंटलाईन सिटी’ बना सकती है, ऐसा ड़र यूक्रेन के अधिकारी ने व्यक्त किया। डोन्बास और दक्षिण यूक्रेन में झटके लगने के साथ ही खार्किव पर रशिया के हमले यूक्रेन की सेना का संकट बढ़ानेवाले साबित होंगे, ऐसा कहा जा रहा है।

इसी बीच, रशिया ने सेंट्रल यूक्रेन के डिनिप्रोपेट्रोवस्क प्रांत में कैलिबर मिसाइल्स से हमला करने की जानकारी प्रदान की। इससे विदेशी हथियारों के भंड़ार नष्ट होने के साथ यूक्रेन के वरिष्ठ सेना अधिकारी के मारे जाने की बात रक्षा प्रवक्ता ने साझा की।

रशिया-यूक्रेन युद्ध कई वर्षों तक चलने के संकेत मिलने लगे हैं। ‘यूक्रेन युद्ध कितने समय तक चलेगा, यह किसी को मालूम नहीं। हमें कई वर्षों की तैयारी जुटानी होगी’, ऐसा नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने कहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने भी इसकी पुष्टि की। यूक्रेन के सहयोगी देशों को लंबे समय तक चलनेवाले युद्ध के लिए तैयार होना होगा, ऐसा इशारा प्रधानमंत्री जॉन्सन ने दिया।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info