‘ग्रेन डील’ के बाद रशिया ने ओड़ेसा समेत अन्य इलाकों पर किए मिसाइल हमले

ओड़ेसा

मास्को/किव – तुर्की में शुक्रवार को किए गए ‘ग्रेन एक्सपोर्ट डील’ के कुछ ही घंटों बाद रशिया ने यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह ओड़ेसा के साथ किरोवोहरैड प्रांत पर जोरदार मिसाइल हमले किए। यूक्रेन के साथ संयुक्त राष्ट्र संगठन और अमरीका ने इन हमलों की तीव्र आलोचना की। रशिया के हमलों की वजह से उसके इरादों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसा यूक्रेन ने कहा है। कुछ विश्लेषक एवं माध्यमों ने रशिया के हमलों के बाद अनाज के निर्यात संबंधी समझौते के कार्यान्वयन में बाधा हो सकती है, ऐसा दावा किया।

कुछ दिन पहले रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने यूक्रेन के सैन्य अभियान के उद्देश्य बदलने का ऐलान किया था। रशिया सिर्फ डोन्बास क्षेत्र तक ही नहीं, बल्कि उसके आगे के यूक्रेन के क्षेत्र पर भी कब्ज़ा करेगी, ऐसा लैव्हरोव्ह ने कहा था। पिछले कुछ दिनों में रशिया के बढ़े हमले इसकी पुष्टि कर रहे हैं। रशियन सेना दक्षिण यूक्रेन के मायकोलव और ओडेसा प्रांत को लगातार लक्ष्य कर रही है। इसी बीच मध्य यूक्रेन के प्रांतों पर भी रशिया ने हमले शुरू किए हैं।

ओड़ेसा

ओडेसा बंदरगाह यूक्रेन के कब्ज़े का अहम बंगरगाह है। रशिया की युद्धपोत ओडेसा के करीबी समुद्रीक्षेत्र में तैनात होने से इस बंदरगाह से व्यापार और अन्य कारोबार फिलहाल बंद पड़ा है। ओडेसा के साथ अन्य बंदरगाहों में व्यापार और अन्य कारोबार शुरू करने के लिए यूक्रेन ने रशिय के साथ अनाज निर्यात करने के समझौते को स्वीकृति प्रदान की है। लेकिन, रशिया के सैन्य अभियान में ओडेसा पर नियंत्रण पाने का मुद्दा भी अहम होने से इस पर कब्ज़ा करने के लिए हमले जारी रहेंगे, ऐसे संकेत रशिया के नए हमलों से प्राप्त हो रहे हैं।

ओड़ेसा

रशिया ने ओडेसा पर कैलिबर मिसाइलों से हमला करने की बात सामने आयी है। इस हमले में ओडेसा बंदरगाह में कुछ मात्रा में नुकसान होने की जानकारी यूक्रेन के स्थानीय अधिकारी ने साझा की। ‘ग्रेन डील’ में ओडेसा के समावेश के बावजूद रशिया ने ओडेसा पर हमला करना निंदनीय हरकत है, ऐसी आलोचना संयुक्त राष्ट्र संगठन के महासचिव ने की। यूक्रेन में स्थित अमरिकी राजदूत ब्रिजेट ब्रिंक ने भी नाराज़गी जताकर अनाज का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रही रशिया को इसके लिए ज़िम्मेदार करार देना होगा, ऐसी माँग की।

ओडेसा के बाद रशिया ने मध्य यूक्रेन के किरोवोहरैड प्रांत पर भी मिसाइल हमले किए। रशिया ने १० से अधिक मिसाइलों से हमला करने का दावा स्थानीय सूत्रों ने किया। इससे हवाई अड्डा, बिजली निर्माण केंद्र का नुकसान होने की बात कही जा रही है। इन हमलों में यूक्रेन के सैनिकों समेत कई लोगों के मारे जाने की जानकारी भी स्थानीय अधिकारियों ने प्रदान की। रशिया ने उत्तर यूक्रेन के खार्किव शहर पर हवाई हमले करने की जानकारी भी सामने आयी है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info