यूक्रेन के जवाबी हमलों की पृष्ठभूमि पर रशिया के दक्षिण यूक्रेन में भारी मिसाइल हमले

दक्षिण यूक्रेन

मास्को/किव – यूक्रेन ने खेर्सन में स्थित रशियन अड्डे पर जवाबी हमलों की पृष्ठभूमि पर रशियन सेना ने दक्षिण यूक्रेन के ओडेसा और मायकोलव में भारी मिसाइल हमले किए। इन दो प्रांतों में १० से अधिक मिसाइल्स दागी गईं। मायकोलेव में ‘एस-३००’ यंत्रणा के मिसाइल्स का इस्तेमाल होने की जानकारी यूक्रेन ने साझा की। दक्षिण यूक्रेन में मिसाइल हमले हो रहे थे, तभी डोनेत्स्क क्षेत्र के शहरों में भी रशिया ने हवाई हमलों की तीव्रता बढ़ाने की जानकारी सामने आयी है।

जुलाई के आरंभ से यूक्रेन ने दक्षिण क्षेत्र के खेर्सन प्रांत पर जवाबी हमला करने का अभियान शुरू किया था। रशिया के कुछ सैन्य अड्डे, कमांड पोस्टस्‌, ईंधन डिपो एवं अहम ब्रिज को लक्ष्य करने में यूक्रेन सफल हुआ था। खेर्सन के कुछ गांव रशिया को खोने पड़े, यह दावा भी यूक्रेन ने किया था। इसी सफलता के बलबूते पर अगले दो महीनों में खेर्सन प्रांत रशिया के कब्ज़े से मुक्त करेंगे, ऐसी चेतावनी यूक्रेन के अधिकारी ने दी थी। लेकिन, यूक्रेन के इन इरादों को नाकाम करने के लिए रशिया अधिक आक्रामक बनी है और मंगलवार के मिसाइल हमले इसी का हिस्सा माने जा रहे हैं।

दक्षिण यूक्रेन

मंगलवार को रशिया के लड़ाकू विमानों ने ओडेसा बंदरगाह के करीब कुछ गांवों को लक्ष्य किया। इस क्षेत्र में चार मिसाइल्स दागी जाने की बात कही गई। पिछले चार दिनों में ओड़ेसा पर यह दूसरा मिसाइल हमला है। इसके अलावा मायकोलेव प्रांत पर आठ मिसाइल्स दागी गईं। इस क्षेत्र के हथियारों के भंड़ारों को लक्ष्य किया गया है, यह जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। रशिया के इन हमलों में यूक्रेन का बड़ा नुकसान होने की जानकारी सामने आयी है।

रशिया ने डोनेत्स्क क्षेत्र पर भी भारी हवाई हमले किए हैं। बाखमत और स्लोविआन्स्क शहरों को इस दौरान प्रमुखता से लक्ष्य किया गया, ऐसा कहा जा रहा है। बाखमत के करीबी क्षेत्र में रशिया ने बढ़त पाने का दावा भी किया गया है।

यूक्रेन की हुकूमत बदलने के लिए रशिया सहायता करेगी – विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह

दक्षिण यूक्रेनकैरो – रशिया और यूक्रेन की जनता आगे के समय में एक साथ रह सकती हैं। फिलहाल यूक्रेन में मौजूद जन विरोधि हुकूमत बदलने के लिए हम सहायता प्रदान करेंगे, यह दावा रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने किया। विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह फिलहाल अफ्रीका के दौरे पर हैं और इजिप्ट में आयोजित अरब लीग की बैठक में उन्होंने यह बयान किया। इससे पहले रशिया ने यूक्रेन की हुकूमत बदलने का इरादा ना होने का बयान किया था। इस वजह से लैव्हरोव्ह का बयान ध्यान आकर्षित कर रहा है।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info