यूक्रेन ने रचि हैं ‘डर्टी बम’ इस्तेमाल करने की साज़िश

- अमरीका में रशियन राजदूत का आरोप

वॉशिंग्टन/मास्को/किव – ‘यूक्रेन की हुकूमत ने डर्टी बम का इस्तेमाल करने की या परमाणु प्रकल्प में कोई हादसा कराने की साज़िश रचि है। ऐसी उकसाने वाली घटनाओं के माध्यम से अमरीका और नाटो को रशिया विरोदी युद्ध में उतरने के लिए मज़बूर करने के इरादे यूक्रेन रखता है’, ऐसा गंभीर आरोप अमरीका में रशियन राजदूत एनातोली एन्टानोव ने लगाया हैं। रशिया बार बार इसी खतरे पर ध्यान आकर्षित कर रहा हैं और इसके बावजूद अमरीका एवं पश्चिमी देश इसे अनदेखा कर रहे हैं, यह दावा भी एन्टानोव ने लगाया। इससे पहले रशिया के रक्षा एवं विदेश मंत्री ने भी यूक्रेन की ‘डर्टी बम’ की साज़िश पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की थी। लेकिन, यूक्रेन भेजे गए अंतरराष्ट्रीय दल ने इस तरह की कोई भी गतिविधि ना होने के बयान करके रशिया के दावे ठुकराए थे।

राजदूत एन्टानोव ने रशियन दूतावास के सोशल मीडिया चैनल पर जारी किए लेख मे यूक्रेन की साज़िश की जानकारी साझा की। ‘करीबी दिनों में हमें रेडिएशन के खतरे का सामना करना होगा। यूक्रेन की हुकूमत डर्टी बम का विस्फोट करने की योजना बना रही हैं। एक छोटे परमाणु अस्त्र से जितना नुकसान हो सकता हैं, उतना नुकसान इस डर्टी बम से होगा। इसका विस्फोट होने पर हज़ारों मीटर्स के क्षेत्र में रेडिएटिव कण फैलेंगे। रेडिएशन का क्षेत्र अगले ३० से ५० साल तक प्रतिबंधित रहेगा’, ऐसा इशारा रशियन राजदूत ने दिया।

‘डर्टी बम’ विकसित करके इसका विस्फोट कराने का ज़िम्मा यूक्रेन की दो संस्थाओं को दिया गया है। इसका काम आखरी चरण में पहुँचा है। यूक्रेन के पास डर्टी बम तैयार करने के लिए ज़रूरी बुनियादी सुविधा एवं शास्त्रीय और तकनीकी क्षमता है। परमाणु विस्फोट करने के लिए आवश्यक ‘यूरेनियम-२३५’ और ‘यूरेनियम-२३९’ का भंड़ार भी यूक्रेन में हैं, इसपर भी एन्टानोव ने ध्यान आकर्षित किया। डर्टी बम के अलावा यूक्रेन की ही सीमा में स्थित परमाणु प्रकल्प में हादसा कराने की कोशिश में यूक्रेनी हुकूमत होने का दावा रशियन राजदूत ने किया।

यूक्रेन की इन गतिविधियों की वजह से ‘चेर्नोबिल’ या ‘फुकुशिमा’ जैसीं ड़रावनी घटना हो सकती है, ऐसी चेतावनी भी एन्टानोव ने दी। रशिया इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान बार बार आकर्षित कर रही हैं। लेकिन, रशिया साझा कर रही जानकारी गलत है और इसमे सच्चाई ना होने की बात कहकर इसे अनदेखा किया जा रहा है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया। यूक्रेन डर्टी बम या हादसे के ज़रिये उकसाकर रशिया के परमाणु हमले का शिकार होने का चित्र खड़ा करने की मंशा रखता है। अमरीका और नाटो को रशिया-यूक्रेन युद्ध मे खिंचने के इरादे इसके पीछे होने का आरोप रशियन राजदूत ने इस लेख मे लगाया है। यूक्रेन के पीछे खड़े रहकर अमरीका भी परमाणु आतंकवाद का समर्थख देश बन गई हैं, ऐसी आलोचना भी एन्टानोव ने इस दौरान की।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info