यूक्रेन युद्ध में रशिया ठंड़ का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है

- नाटो का आरोप

यूक्रेन युद्ध में रशिया ठंड़ का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है

बुखारेस्ट/मास्को/किव – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की कड़ी ठंड़ का यूद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, यह आरोप नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने लगाया। बुखारेस्ट में नाटो की विशेष बैठक हो रही हैं और इसमें नाटो के अन्य सदस्य देशों ने भी रिहायशी इलाकों पर हो रहें मिसाइल हमलों को लेकर रशिया की आलोचना की। लेकिन, रशिया ने यह आरोप ठुकराए हैं और यूक्रेन के सैन्य अभियान के लिए उपयुक्त साबित होंगे, ऐसे ठिकानों पर हमलें जारी होने की बात स्पष्ट की। इसी बीच यूक्रेन की कड़ी ठंड़ को ध्यान मे रखकर यूरोपिय देश यूक्रेन के अधिक से अधिक शरणार्थियों को स्वीकारने की तैयारी रखे, यह आवाहन भी नाटो ने किया है।

a weaponरशिया ने पिछले दो महीनों में राजधानी किव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर भारी मात्रा में मिसाइल हमले किए ते। इन हमलों की वजह से यूक्रेन की लगभग ४० प्रतिशत बिजली वितरण एवं जल आपूर्ति की व्यवस्था और ‘हिटिंग सिस्टिम’ तबाह हुई है। इससे यय्रन के एक करोड़ नागरिकों को नुकसान पहुँचने की जानकारी देश के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने हाल ही में साझा की थी। यूक्रेन की राजधानी में फिलहाल औसतन तापमान २ डिग्री सेल्सियस तक फिसला है। अगले महीने यह शून्य से मायनस ५ होने की संभावना है। इस कड़ी ठंड़ की पृष्ठभूमि पर बिजली, पानी और हिटींग इन तीनों की कमी यूक्रेन की जनता के लिए जानलेवा साबित हो सकतकी हैं। ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ ने हाल ही के दिनों में इसी मुद्दे पर चेतावनी दी थी।

इस पृष्ठभूमि पर नाटो ने रशिया पर ‘विंटर वेपन’ इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर ध्यान आकर्षित किया है। ‘राष्ट्राध्यक्ष पुतिन अब यूक्रेन के खिलाफ हथियार के तौर पर ठंड़ का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह ड़रावना हैं और यूक्रेन पर अधिक से अधिक हमलें होंगे, यह जानकर हमें तैयारी रखनी होगी। नाटो को इसका अहसास हैं और यूक्रेन की सहायता बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं’, ऐसा नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने कहा। नाटो सदस्य देशों के मंत्रियों ने भी स्टॉल्टनबर्ग के बयान की पुष्टि की है।

a weapon

यूक्रेन के ठंड़े मौसम की पृष्ठभूमि पर बिजली विरण ठिक करने के लिए अमरीका ने ५.३ करोड़ डॉलर्स के स्वतंत्र आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। इसमें बिजली सप्लाई की यंत्रणाओं के साथ अन्य सहायता का समावेश होने की अमरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने स्पष्ट की।

मराठी    मराठी

Click below to express your thoughts and views on this news:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info