परमाणु हमलों के मुद्दे पर अमरीका की तरह रशिया भी अपनाएगी ‘फर्स्ट स्ट्राईक पॉलिसी’

- रशियान के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी

परमाणु हमलों के मुद्दे पर अमरीका की तरह रशिया भी अपनाएगी ‘फर्स्ट स्ट्राईक पॉलिसी’

मास्को/वॉशिंग्टन – परमाणु युद्ध के खतरे के मद्देनज़र रशिया भी अमरीका की तरह शत्रु का हमला होने से पहले ही पहले हमला करने की नीति ‘प्रिएम्प्टिव स्ट्राईक/फर्स्ट स्ट्राईक’ का इस्तेमाल कर सकती हैं, ऐसी चेतावनी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दी। पिछले हफ्ते आयोजित एक बैठक में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यह चेतावनी दी थी कि, परमाणु युद्ध का खतरा लगातार बढ़ रहा हैं और इस खतरे को नकारना गलत होगा। इसके बाद अमरीका की तरह नीति अपनाने के पुतिन ने दिए संकेत ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। रशियन राष्ट्राध्यक्ष का नया बयान ‘सामरिक संदेश’ होने का दावा विश्लेषकों ने किया है।

फर्स्ट स्ट्राईककिरगिझस्तान में आयोजित एक बैठक के दौरान पुतिन ने अमरीका के ‘प्रिएम्प्टिव स्ट्राईक’ नीति का दाखिला दिया। ‘पिछले कई सालों से अमरीका खुलेआम यह नीत विश्व के सामने बयान कर रही हैं। रशिया ने भी इसका इस्तेमाल करने का विचार शुरू किया है। शत्रु देशों को निःशस्त्र करने के हमले की कल्पना अपनाने का विचार उपयुक्त साबित हो सकता है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के नज़रिये से पहले ही यह नीति अपनाई हैं। हमारा प्रतिद्वंद्वि यदि पहले हमला करने की नीति अपना सकता हैं और हम ऐसा नहीं करते हैं तो इस नीति का अन्य देशों में हो रहा इस्तेमाल चिंता का मुद्दा बनता है’, ऐसा इशारा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिया।

‘प्रिएम्प्टिव स्ट्राईक’ की नीति के अनुसार हमला करने के लिए आवश्यक क्षमता रशिया रखती हैं। रशिया ने हायपरसोनिक मिसाइलों की तैनाती पहले से की हैं, इसपर पुतिन ने ध्यान आकर्षित किया। अमरीका के क्रूझ मिसाइलों को पीछे छोड़ेंगे ऐसे मिसाइल भी रशियन रक्षाबलों के बेड़े में होने का दावा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया। रशिया की परमाणू नीति ‘लौन्च ऑन वॉर्निंग’ कल्पना पर आधारित होने का अहसास भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने इस दौरान कराया। ‘यदि हमले का इशारा कर रही यंत्रणा को संदेश प्राप्त हुआ तो रशिया एक ही समय पर सैकड़ों मिसाइलों से जवाबी हमला करेगी और इस हमले को रोकना नामुमकीन होगा’, ऐसी सख्त चेतावनी भी पुतिन ने दी। शत्रु के मिसाइल रशियन भूमि तक पहुँचेंगे, लेकिन, इसके बाद शत्रु के पास उनकी ज़मीन भी बची नहीं होगी, इन शब्दों में रशियन रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने ‘लौन्च ऑन वॉर्निंग’ के परीणामों का अहसास कराया।

फर्स्ट स्ट्राईक फर्स्ट स्ट्राईक

पिछले हफ्ते रशिया में आयोजित एक बैठक के दौरान पुतिन ने परमाणु युद्ध का मुद्दा उठाया था। ‘रशिया किसी भी स्थिति में परमाणु अस्त्र का प्रयोग पहले नहीं करेगी। रशिया परमाणु अस्त्र से मुस्तैद होने के बावजूद इसका इस्तेमाल दूसरे को धमकाने के लिए नहीं होगा। रशिया मूर्ख नहीं है, परमाणु अस्त्र क्या होता है, इसका हमें ठीक अहसास हैं। रशिया अपने परमाणु अस्त्र विश्व भर में प्रदर्शित नहीं करेगी’, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिया था। रशिया के बेड़े में विश्व के सबसे प्रगत और नवीनतम परमाणु अस्त्र हैं, लेकिन, हमने इसकी तैनाती अमरीका की तरह विश्वभर में नहीं की है, इस बात को भी पुतिन ने रेखांकित किया।

इसी बीच अमरिकी रक्षा मंत्री लॉईड ऑस्टिन ने यह इशारा दिया है कि, रशिया अपने परमाणु अस्त्रों का आधुनिकीकरण एवं विस्तार कर रही हैं। साथ ही यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष परमाणु अस्त्रों को लेकर काफी गैरज़िम्मेदाराना बयान करके ड़र निर्माण कर रहे हैं, यह दावा भी ऑस्टिन ने किया।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info