बायडेन प्रशासन की नीति के कारण विश्व को परमाणु महायुद्ध का खतरा

- न्यूयॉर्क में न्यायिक कार्रवाई के बाद डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी

न्यूयॉर्क – ‘विश्व के कुछ देश परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं। हमारे कार्यकाल में ऐसी घटना कभी भी नहीं हुई थी। बायडेन प्रशासन की नीतियों के कारण दुनिया को परमाणु महायुद्ध का खतरा बना है। यह खतरा हमसे ज्यादा दूर नहीं रहा, इस पर गौर करें’, ऐसी चेतावनी अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी। पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क की स्थानिक अदालत ने ट्रम्प के विरोध में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसकी अगली कानुनी प्रक्रिया पुरी करने के लिए ट्रम्प मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। इसके बाद किए बयान में उन्होंने बायडेन प्रशासन की कड़ी आलोचना की।

परमाणु महायुद्ध का खतरा

डोनाल्ड ट्रम्प का वर्ष २००६ में हमारे साथ अफेअर था, ऐसा दावा अमरीका के एक मॉडेल ने किया था। इस मामले मे संबंधित मॉडेल कही पर कुछ ना कहें, इस मंशा से ट्रम्प के पूर्व वकिल मायकल कोहेन के ज़रिये १.३० लाख डॉलर्स प्रदान किए गए। वर्ष २०१९ में हुई जांच के दौरान कोहेन ने इस बात को स्वीकार किया था। मॉडेल को दिए गए पैसे चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया निधी दिखाया गया था। इस मामले में न्यूयॉर्क के ‘मैनहटन डिस्ट्रिक्ट एटर्नी’ के दफ्तर ने जांच करके ट्रम्प के विरोध में आरोप पत्र दाखिल किया था।

परमाणु महायुद्ध का खतरा

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पर (मौजूदा एवं पूर्व) अपराधिक मामला दर्ज़ होने की इतिहास की यह पहली घटना है। अपराधिक मामला दर्ज़ होने के बाद अगली प्रक्रिया के लिए ट्रम्प को न्यूयॉर्क की अदालत में हाज़िर होने के आदेश दिए गए थे। इसके अनुसार ट्रम्प मंगलवार को अदालत में पेश हुए। इस दौरान ट्रम्प और उनके न्यायिक सलाहकारों की मौजूदगी में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष के विरोध में लगाए गए आरोपों की जानकारी दी गई। साथ ही ट्रम्प का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज़ करके उनके हाथों के निशान लिए गए।

परमाणु महायुद्ध का खतरा

न्यायालय की कार्रवाई के दौरान ट्रम्प के वकिलों ने ट्रम्प को यह आरोप स्वीकार ना होन का दावा किया। अगली प्रक्रिया के लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को दिसंबर महीने में अदालत के सामने फिर से उपस्थित होना होगा, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी। इस प्रक्रिया के बाद फ्लोरिडा प्रांत स्थित अपने निवास लौटे ट्रम्प ने बायडेन प्रशासन की कड़ी आलोचना की। हमारे विरोध में झुठी केस दाखिल की गई है और यह वर्ष २०२४ के चुनाव में हस्तक्षेप करने की डेमोक्रैटिक पार्टी की साज़िश का हिस्सा हैं, ऐसा आरोप पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया।

अमरीका में ऐसा कभी होगा, यह हमने कभी सोचा भी नहीं था। अमरीका नष्ट करने की योजना बनानेवाले गुटों से ड़रे बिना देश के बचाव की कोशिश करना, यही हमारा एक मात्र गुनाह हैं’, ऐसा भावनिक आवाहन डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। राष्ट्राध्यक्ष ज्या बायडेन के बेटे हंटर बायडेन का ज़िक्र करके उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि, उसके लैपटोप से प्राप्त हुई जानकारी से बायडेन परिवार गुनाहार है। इस बीच उन्होंने अर्थ व्यवस्था, सीमार सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बायडेन के कारोबार पर कड़ी आलोचना की।

इसी बीच, रिपब्लिकन पार्टी के नेता और ट्रम्प समर्थकों ने मंगलवार को हुई न्यायिक कार्रवाई का तीव्र शब्दों में निषेध किया। ट्रम्प के विरोध में आरोप पत्र दाखिल करने वाले एटर्नी उद्यमि जॉर्ज सोरोस के समर्थन पर चुने गए हैं, इसपर रिपब्लिकन नेता एवं सांसदों ने ध्यान आकर्षित किया। पूर्व राष्ट्राध्यक्ष पर हुई यह कार्रवाई अमरीका की न्याय व्यवस्था का ‘वेपनाइजेशन’ होने का आरोप भी रिपब्लिकन नेताओं ने इस दौरान लगाया। ट्रम्प के विरोध में आरोप लगाए जाने के बाद अमरिकी जनता की इसपर प्राप्त हो रही प्रतिक्रियाओं में काफी बढ़ोतरी होने का दावा प्रसार माध्यम एवं विश्लेषकों ने किया हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info