डोन्बास क्षेत्र के संघर्ष में यूक्रेन के हज़ार से अधिक सैनिकों की मौत

- रशियन रक्षा विभाग की जानकारी

मास्को/किव – यूक्रेन बड़े जवाबी हमलों की तैयारी में होने के दावे सामने आ रहे हैं और इसी बीच रशिया ने अपने हमलों की तीव्रता बढ़ाई देखी जा रही है। पिछले ४८ घंटों में डोन्बास क्षेत्र में हुई जंग में यूक्रेन के १ हज़ार से भी अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने प्रदान की। इसमें बाखमत, कुपिआन्स्क, लिमन और उग्लेदर शहर में हुए संघर्ष का समावेश होने की बात कही जा रही है। यूक्रेन के हुए नुकसान की खबर सामने आने के साथ ही रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने यह बयान किया है कि, यूक्रेन की हुकूमत पुरी तरह से कमज़ोर करके उसपर बड़ी हार थोपना ज़रूरी हैं।

डोन्बास क्षेत्र

पिछले कुछ हप्तों से यूक्रेन ने रशिया के विरोध में जवाबी हमले करने की योजना बनाने की खबरें एवं रपट जारी किए जा रहे हैं। यूक्रेन ने लगभग ५० हज़ार से अधिक सैनिक और पश्चिमी देशों से प्राप्त रक्षा सामान एवं जानकारी की सहायता से बड़ी तैयारी जुटाई होने की बात कही जा रही हैं। ऐसे दावे सामने आने के बीच में ही रशिया ने अपने हमलों की तीव्रता बढ़ाई दिख रही हैं।

डोन्बास क्षेत्र

एक ओर डोन्बास क्षेत्र ते बाखमत शहर पर अपनी पकड़ रशियन सेना हर दिन अधिक से अधिक मज़बूत कर रही हैं। साथ ही दूसरी ओर डोन्बास क्षेत्र के सभी हिस्से पर अपना कब्ज़ा बनाने के लिए जोरदार हमले शुरू किए हैं। पिछले हफ्ते रशियन सेना ने राजधानी किव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल एवं ड्रोन्स के हमले करके अपनी ताकत दिखाई थी। इसके बाद पिछले ४८ घंटों में रशियन सेना ने यूक्रेन के १ हज़ार से भी अधिक सैनिकों को मार गिराने की जानकारी रक्षा विभाग ने प्रदान की।

डोन्बास क्षेत्र

शुक्रवार और शनिवार के दो दिनों में रशियन सेना ने डोन्बास क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों को लक्ष्य किया। इसमें बाखमत, कुपिआन्स्क, लिमन, उग्लेदर और करीबी इलाकों का समावेश हैं। शुक्रवार के संघर्ष में यूक्रेन के ५७५ सैनिक और विदेशी निजी सैनिकों के मारे जाने की खबर हैं। शनिवार के हमलों में ४८० से अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रशियन रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टनंट जनरल इगोर कोनाशेन्कोव ने साझा की। इन हमलों में टैंक, तोप, होवित्झर्स, बख्तरबंद वाहन, राड़ार और ड्रोन्स भी नष्ट किए जाने की जानकारी रशिया के प्रवक्ता ने प्रदान की। इसके बाद रविवार सुबह रशिया ने खार्किव में रॉकेट हमले करने का दावा यूक्रेन ने किया।

रशियन रक्षा विभाग ने यूक्रेन के सैनिकों के मारे जाने की जानकारी साझा की है और इसी बीच पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेनी हुकूमत के विरोध में आक्रामक बयान करके ध्यान आकर्षित किया है। ‘यूक्रेन की हुकूमत की सभी योजनाओं को नाकाम करना हैं तो जवाबी हमलों के बीच उनपर जोरदार संहारक ऐसी हार थोपना आवश्यक है। यूक्रेनी सैन्य दल और रक्षा सामान बड़ी मात्रा में नष्ट करनी होगी। यूक्रेन की सेना को तोड़कर मौजूदा हुकूमत को पुरी तरह से कमज़ोर करना होगा’, ऐसा मेदवेदेव ने कहा हैं। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की के साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया दर्ज़ करते समय रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने यह बयान करने की बात कही जा रही हैं।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info