नाइजर में फौजी हस्तक्षेप करने से पूरे अफ्रीका में युद्ध छिड़ जाएगा

- नाइजर के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष के सलाहकार का इशारा

नियामे – नाइजर की सेना ने पद से हटाए राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद बझूम पश्चिम अफ्रीकी देशों से फौजी हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, बझूम के राजनीतिक सलाहकार अंतीनेकर अल-हसन ने इस मांग का तीव्र विरोध किया है। ‘पश्चिम अफ्रीकी देश यदि नाइजर में फौजी हस्तक्षेप करने की गलती करते हैं तो न की सीर्फ इस क्षेत्र में बल्कि पूरे अफ्रीका में युद्ध छिड़ जाएगा’, ऐसी चेतावनी अल-हसन ने दी है। साथ ही नाइजर पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूरोपिय देशों की जारी गतिविधियां यहां की जनता को लक्ष्य करेगी, इसपर भी अल-हसन ने ध्यान आकर्षित किया है।

फौजी हस्तक्षेप

नजर बंद रखे गए राष्ट्राध्यक्ष बझूम को फिर से सत्ता की बागड़ोर सौपने के लिए पश्चिम अफ्रीकी देशों ने नाइजर की सेना को प्रदान किया हुआ सात दिनों का अवधि रविवार को खत्म हुआ। इसके बाद नाइजर में सेना उतारकर राष्ट्राध्यक्ष बझूम को मुक्त करने का ऐलान पश्चिम अफ्रीकी देशों ने किया था। इस मुद्दे पर पश्चिम अफ्रीकी देशों की अहम बैठक जारी है। माली और बुर्किना फासो के अलावा अन्य पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में फौजी कार्रवाई करने का समर्थन कर रहे हैं। नाइजीरिया ने तो नाइजर में फौज उतारने के लिए अपनी सेना को तैयार रहने के आदेश दिए हैं।

लेकिन, नाइजर में सेना उतारने की पश्चिम अफ्रीकी देशों की गतिविधियों का राष्ट्राध्यक्ष बझूम के सलाहकार ने ही विरोध किया है। नाइजर के युद्ध का परिणाम पूरे अफ्रीका पर होगा, अफ्रीकी महाद्वीप में ही युद्ध छिड़ जाएगा, ऐसा कहकर अल-हसन ने आगाह किया है। पश्चिम अफ्रीकी देश यानी साहेल क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले धार्मिक नेताओं ने भी नाइजर की गतिविधियों पर चिंता जताई है। पश्चिम अफ्रीकी देशों की संगठन के अध्यक्ष बोला तिनूबू नाइजर में हमला करने का निर्णय करते हैं तो इसके बाद अफ्रीका के कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्ष की हत्या हो जाएगी, ऐसी चेतावनी इवैंजिलकल स्पिरिच्युअल चर्च के आर्चबिशप एलियाह आयोदेले ने दी है।

नाइजर में युद्ध शुरू होने के बाद अफ्रीका का कोई भी देश स्थिर नहीं रहेगा। यहां के कुछ देशों में सरकार गिर जाएगी। इस संघर्ष के कारण अफ्रीका में तीसरा विश्व युद्ध प्रवेश करेगा। अमरीका और नाटो अफ्रीका को विनाश के अलावा दूसरा कुछ भी नहीं दे सकते, ऐसा इशारा आर्चबिशप आयोदेले ने दिया है।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info