रशिया द्वारा अंतरिक्ष में परमाणु अस्त्र दागने की गतिविधियां

अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा का इशारा

रशिया द्वारा अंतरिक्ष में परमाणु अस्त्र दागने की गतिविधियां

वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया द्वारा अंतरिक्ष में परमाणु अस्त्र दागने की गतिविधियां हो रही हैं, ऐसा इशारा अमेरिकी गुप्तचर यंत्रणा ने दिया है। अमेरिकी संसद को और यूरोप के मित्र देशों को इससे संबंधित जानकारी साझा करने का वृत्त माध्यमों ने प्रसिद्ध किया है। इस इशारे के पृष्ठभूमि पर रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता माईक टर्नर ने यह मांग की है कि, रशिया के इस गंभीर खतरे की पुरी जानकारी अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष सार्वजनिक करें। इसी बीच अमेरिका के ‘स्पेस फोर्स’ ने बुधवार को छह गोपनीय उपग्रह स्थापित करने का ऐलान किया।

बुधवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सदन की ‘इंटेलिजेन्स कमेटी’ के प्रमुख माईक टर्नर ने एक निवेदन जारी किया। Russia moves to launch nuclear weapons into spaceइसमें अमेरिका की सुरक्षा को गंभीर खतरा होने का ज़िक्र किया था। राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन इस गंभीर खतरे की जानकारी सभी जनता से साझा करें, ऐसी मांग टर्नर ने निवदेन से की है। इसके बाद अमेरिका सहित पश्चिमी माध्यमों ने इससे संबंधित वृत्त जारी किया है और इसमें रशिया के परमाणु खतरे की जानकारी प्रदान की है। अंतरिक्ष में दागने के लिए रशिया ने ‘एंटी सैटेलाईट न्युक्लियर वेपन’ विकसित करने का दावा माध्यमों ने किया है।

अमेरिका के इन दावों पर रशिया की प्रतिक्रिया सामने आयी है। Russia moves to launch nuclear weapons into spaceअमेरिका से जारी हुए रपट जाली और गलत उद्देश्य से प्रेरित होने की आलोचना रशिया के उप-विदेश मंत्री सर्जेई रिब्कोव ने की। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यह वृत्त अफवा है और व्हाईट हाऊस का नया दांव होने का बयान करके रशिया पर लगाया यह आरोप ठुकराया। इससे पहले वर्ष २०२० में रशिया ने अंतरिक्ष में स्थापित अपने ‘कॉसमॉम २५४३’ उपग्रह से ‘एंटी सैटेलाईट वेपन’ का परीक्षण किया था। इसके बाद वर्ष २०२१ में अंतरिक्ष में स्थापित ‘कॉसमॉस १४०८’ उपग्रह को भी नष्ट किया था।

इस पृष्ठभूमि पर रशिया द्वारा अंतरिक्ष में अंतरिक्ष में परमाणु अस्त्र दागने का दिया गया इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है। अमेरिकी यंत्रणाओं का यह इशारा सामने आने के साथ ही अमेरिकी ‘स्पेस फोर्स’ ने बुधवार दोपहर छह गोपनीय उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने का ऐलान किया। इनमें से दो उपग्रह ‘मिसाइल डिफेन्स एजेन्सी’ और अन्य चार उपग्रह ‘स्पेस डेवलपमेंट एजेन्सी’ के लिए स्थापित होने का बयान ‘स्पेस फोर्स’ ने किया है। अंतरिक्ष में बढ़ रहे खतरे के मद्देनज़र यह उपग्रह स्थापीत करने की बात भी ‘स्पेस फोर्स’ ने कही है।

English

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info