व्हेनेझुएला में लष्करी हस्तक्षेप का विकल्प उपलब्ध – ‘ऑर्गनायजेशन ऑफ़ अमेरिकन स्टेटस’ के प्रमुख की घोषणा

व्हेनेझुएला में लष्करी हस्तक्षेप का विकल्प उपलब्ध – ‘ऑर्गनायजेशन ऑफ़ अमेरिकन स्टेटस’ के प्रमुख की घोषणा

कुकूटा – ‘मदुरो राजवट की वजह से व्हेनेझुएलन जनता की परेशानी जारी रहनेवाली है, तो व्हेनेझुएला के सन्दर्भ में कुछ ठोस फैसले लेने ही पड़ेंगे। इसमें व्हेनेझुएला में लष्करी हस्तक्षेप करने का विकल्प भी सामने होगा’, ऐसी घोषणा ‘ऑर्गनायजेशन ऑफ़ अमेरिकन स्टेटस’ के प्रमुख लुईस अल्माग्रो ने की है। साथ ही व्हेनेझुएला के राष्ट्राध्यक्ष मदुरो तानाशाह होने का आरोप भी अल्माग्रो ने लगाया है।

‘ऑर्गनायजेशन ऑफ़ अमेरिकन स्टेटस’, लष्करी हस्तक्षेप, मदुरो तानाशाह, अल्माग्रो, अमरिका,आरोप, ww3, सीआईए व्हेनेझुएला की मुद्रा में ९९ प्रतिशत से गिरावट हुई है और आहार, दवाइयां और अन्य जीवनावश्यक चीजों की किल्लत पैदा हुई है। व्हेनेझुएला की जनता की परेशानी दिन प्रति दिन बढती ही जा रही है और इस देश के ८० प्रतिशत नागरिक भूखे रहने की खबरें भी सामने आ रही हैं। व्हेनेझुएला की इस परिस्थिति के लिए राष्ट्राध्यक्ष मदुरो की राजवट और गलत वित्तीय नीति जिम्मेदार होने की आलोचना विरोधी और जनता कर रही है।

लेकिन मदुरो की सरकार देश की इस परिस्थिति के लिए अन्य देशों पर षडयंत्र रचने का आरोप कर रही है। अमरिका और पडौसी लैटिन अमरिका के देशों ने मिलकर व्हेनेझुएला को वित्तीय संकट में धकेलने का और अपनी सरकार को गिराने का षडयंत्र रचने का आरोप मदुरो ने लगाया है। लेकिन मदुरो की इस भूमिका की वजह से व्हेनेझुएला में अस्थिरता और अराजकता निर्माण हुई है और उसका असर पडौसी लैटिन अमरीकी देशों पर हो रही है, ऐसी आलोचना हो रही है। मदुरो राजवट पर अविश्वसनीयता की वजह से व्हेनेझुएला के लाखों नागरिक ब्राझिल, पेरू, इक्वेडोर और चिली इन पडौसी देशों में जा रहे हैं, इस तरह की खबरें प्रसिद्ध हुईं थी।

इस पृष्ठभूमि पर शुक्रवार को ‘ओएएस’ के प्रमुख अल्माग्रो ने व्हेनेझुएला के सीमा इलाकों को भेंट दी। अमरिका महाद्वीप के ३५ देशों का समावेश ‘ओएएस’ में है। इस भेंट में अल्माग्रो ने व्हेनेझुएला की परिस्थिति के लिए मदुरो राजवट को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही मदुरो राजवट के परिणाम ब्राझिल, पेरू, इक्वेडोर के साथ साथ चिली, कोलंबिया, अर्जेंटीना और अमरिका महाद्वीप के अन्य देशों की सीमा सुरक्षा पर हो रहे हैं, ऐसा आरोप अल्माग्रो ने किया है। इस संकट को टालने के लिए ‘ओएएस’ विभिन्न विकल्पों पर सोच रहा है। इसमें व्हेनेझुएला में लष्करी हस्तक्षेप के विकल्प का भी समावेश होने की जानकारी अल्माग्रो ने दी है।

दौरान, अल्माग्रो अमरिका के ‘सीआईए’ का एजेंट होने का आरोप मदुरो ने किया है।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info