कोरोना व्हायरस की महामारी ने मचाया भयंकर कोहराम – इटली में एक ही दिन में 475 लोगों की मौत; अमरिका ने घोषित किया 500 अरब डॉलर्स का पैकेज

कोरोना व्हायरस की महामारी ने मचाया भयंकर कोहराम – इटली में एक ही दिन में 475 लोगों की मौत; अमरिका ने घोषित किया 500 अरब डॉलर्स का पैकेज

वॉशिंग्टन/रोम/लंदन  – कोरोना व्हायरस के कारण दुनियाभर में अबतक 9,276 लोगों की मौत हुई है। इटली में एक ही दिन मेें 475 लोगों की मौत होने की घटना दर्ज हुई है। दिन भर में इतनी बडी संख्या में चीन में भी इस महामारी के कारण लोगों की मृत्यु नही हुई थी, ऐसा कहा जा रहा है। इन लोगों के शव लष्करी गाडियों से ही दफन करने के लिए ले जाने के लिए विवश होने की स्थिति बनी है, ऐसी खबरें प्राप्त हो रही है। ऐसे में पुर्तुगाल ने कोरोना व्हायरस की महामारी की पृष्ठभूमि पर आपात्काल का ऐलान किया है। इस महामारी के विरोध में युद्ध जारी है और अब हम युद्धकाल के राष्ट्राध्यक्ष बने है, यह ऐलान राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। साथ ही इस महामारी की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने 500 अरब डॉलर्स का पैकेज भी घोषित किया है।

इटली अब कोरोना व्हायरस की महामारी का दुसरा केंद्र बना है। एक ही दिन में इटली में 475 लोगों की मौत होने की चौकानेवाली बात सामने आयी है। इसके बाद इटली की सरकार ने अपने देश में घोषित लॉकडाउन की तीव्रता बढाने का निर्णय किया है। अप्रैल महीने तक यह लॉकडाउन बरकरार रहेगा, ऐसा इटली ने घोषित किया है। इटली में अबतक इस महामारी के कारण2,978 लोगों की मौत हुई है और लगभग 35 हजार लोग इस महामारी के चपेट में है। इन मरीजों में 2,629 डाक्टर्स, नर्सेस और अन्य वैद्यकीय कामगार भी शामिल है। इटली समेत यूरोप के अन्य देशों में यह महामारी तेज गती से फैल रही है। जर्मनी में इस महामारी ने 13 हजार से अधिक और स्पेन में कुल 17 हजार लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है। पुर्तुगाल में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या बढकर 785 हुई है और इस दौरान पुर्तुगाल ने में भी देश में राष्ट्रीय आपात्काल का ऐलान किया है।

यूरोपिय सेंट्रल बैंक ने इस महामारी की पृष्ठभूमि पर 750 अरब यूरो की ‘पैनडेमिक इमर्जन्सी बांड बार्इंग स्कीम’ यानी सरकारी और नीजि कंपनियों के बांड खरीद ने का निर्णय किया है। यूरोपिय देशों को इस महामारी के कारण काफी बडा नुकसान हुआ है। इसी कारण यह निर्णय किया गया है। तभी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस महामारी का मुकाबला करने के लिए करीबन 500 अरब डॉलर्स का नीधि देने का ऐलान किया है। ‘चायनिज व्हायरस’ के कारण अमरिकी उद्योगक्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। आपकी कुछ भी गलती नही है, पर इस चायनिज व्हायरस के कारण आप काफी बडा नुकसान बर्दाश्‍त करने के मजबूर है, यह फटकार भी ट्रम्प ने लगाई। पर, ऐसी स्थिति में अमरिका क सरकार आपको बेसहारा नही छोडेगी, जरूरी सहायता जल्द ही आपतक पहुंचेगी, यह भी ट्रम्प ने कहा है।

इसके अनुसार ट्रम्प ने 500 अरब डॉलर्स के पैकेज का ऐलान किया। अमरिका के दो सांसद भी कोरोना व्हायरस से पीडित होने की खबरें प्राप्त हुई थी। अबतक अमरिका में इस महामारी के फैलाव में 155 लोगों की मौत हुई है और नौ हजार से भी अधिक लोग इस महामारी के चपेट में है।
रशिया में प्रवेश किए हुए कोरोना व्हायरस के कारण अब पहली मौत हुई है। पीछले 50 वर्षों में यह सबसे बडी महामारी होने की बात रशियन सरकार ने कही है। रशिया में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या बढकर 147 हुई है। ऐसे में रशिया ने 1 मई तक विदेशी नागरिकों को प्रवेश देने पर प्रतिबंध लगाया है और इसके जरिए इस महामारी  रोकने के लिए हर संभाव कोशिश की है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info