चीन की शस्त्रसिद्ध गश्तीनौकाओं की जापान के सागरीक्षेत्र में घुसपैंठ

चीन की शस्त्रसिद्ध गश्तीनौकाओं की जापान के सागरीक्षेत्र में घुसपैंठ

टोकिओ – रॉकेट्स से लैस होनेवालीं, चिनी तटरक्षक बल की चार गश्तीनौकाओं ने जापान की सागरी क्षेत्र में घुसपैंठ की। कुछ दिन पहले चीन ने अपने तटरक्षक बल को, विदेशी जहाजों पर कार्रवाई करने के अधिकार दिए थे। उसके बाद पहली ही बार, चीन की गश्तीनौकाओं ने जापान की सीमा में घुसपैंठ करने की बात सामने आई है। यह घुसपैठ अपनी सार्वभूमता को चुनौती देनेवाली है, ऐसा जापान ने डटकर कहा है।

सोमवार को चीन की चार गश्तीनौकाओं ने जापान के सेंकाकू द्विपसमूह के क्षेत्र में प्रवेश किया। उनमें से दो गश्तीनौकाएँ काफी समय तक जापान की सागरी सीमा में थीं। वहीं, दो गश्तीनौकाओं ने इस सागरी क्षेत्र से वापसी की। लेकिन मंगलवार सुबह ४.१५ बजे पुनः चीन की दो गश्तीनौकाओं ने जापान की सागरी सीमा में घुसपैठ की। इस समय इस सागरी क्षेत्र में मच्छीमारी करनेवाली जापान की मच्छीमार नौका की दिशा में चीन की गश्तीनौकाओं ने खतरनाक तरीके से प्रवास किया।

जापान की गश्तीनौकाएँ अपनी मच्छीमार नौका की रक्षा के लिए आगे आने के कारण अनर्थ टल गया, ऐसा जापान के तटरक्षक बल ने कहा है। चीन की गश्तीनौकाओं में से दो गश्तीनौकाओं पर रॉकेट से लैस तोपें थीं, ऐसी जानकारी जापान के तटरक्षक बल ने दी। पहली ही बार चीन की गश्तीनौकाएँ रॉकेट से लैस होने की बात दिखाई दी, ऐसा जापान का कहना है।

चीन

आगे चलकर मंगलवार को सुबह लगभग १० बजे चीन की गश्तीनौकाओं ने सेंकाकू के सागरी क्षेत्र से वापसी की। लेकिन तब तक इस क्षेत्र में अत्यधिक तनाव निर्माण हुआ था। जापान के प्रधानमंत्री सुगा सरकार ने, चीन के तटरक्षक बलों की गश्तीनौकाओं ने की हुई घुसपैठ पर गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही, चीन की गश्ती नौकाओं की यह घुसपैठ और जापान की मच्छीमार नौका की दिशा में किया हुआ प्रवास हरगिज बर्दाश्त किया नहीं जाएगा, ऐसा जापान के मुख्य कॅबिनेट सचिव कात्सुनोबू कातो ने डटकर कहा।

कुछ ही दिन पहले चीन ने अपने तटरक्षक बल के अधिकारों में वृद्धि की है। ‘ईस्ट तथा साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र में यदि विदेशी जहाजों ने घुसपैंठ की हुई दिखाई दी, तो ठेंठ कार्रवाई करने के आदेश चीन ने अपने तटरक्षक बल को दिए हैं। इसमें ‘ईस्ट चायना सी’ के सेंकाकू द्विपसमूह के सागरी क्षेत्र का भी समावेश है।

सेंकाकू इस द्वीपसमूह पर अपना ही अधिकार होने का दावा चीन कर रहा है। वहीं, इन द्वीपों पर अपना अधिकार है ऐसा जापान का कहना है। चीन की आक्रामकता से अपने द्वीपों की रक्षा करने के लिए जापान ने स्वतंत्र नौसेना पथक का गठन करने की तैयारी भी की है।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info