- २४ घंटों में हुई कार्रवाई के दौरान १६७ तालिबानी ढ़ेर
- तालिबान ने किया ३७ अफ़गान सैनिकों का अपहरण
काबुल – अफ़गानिस्तान के अलग अलग प्रांतों में तालिबान ने किए बम धमाकों में २५ लोग मारे गए हैं। इनमें अफ़गान सुरक्षा बल के १४ सैनिकों का समावेश है। शनिवार रात के समय तालिबान ने फरयाब प्रांत में हमला करके ३७ अफ़गान सैनिकों का अपहरण किया। इसी दौरान बीते २४ घंटों में की गई कार्रवाई में तालिबान के १६७ आतंकी ढ़ेर होने का ऐलान अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने किया है।
अफ़गानिस्तान के १६ प्रांतों में मौजूद तालिबान के कई ठिकानों पर की गई कार्रवाई की अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने जानकारी साझा की। नांगरहार, लघमान, मैदान वरदाक, लोगार, पाकतिका, दायकूंड़ी, ज़ाबुल, बदघीस, हेरात, घोर, बल्ख, जोवज़ान, समान्गन, बघलान, बदाखशान और हेल्मंड में की गई कार्रवाई में १६७ तालिबानी आतंकी ढ़ेर हुए और ५९ घायल हुए हैं।
Read more: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/taliban-attacks-in-afghanistan-killed-at-least-25/