अफ़गान सेना की कार्रवाई के दौरान बीते 24 घंटों में 250 तालिबानी ढ़ेर

  • तालिबान के मॉर्टर हमले में पांच की मौत
  • कंदहार हवाई अड्डे पर तालिबान ने किए रॉकेट हमले

काबुल – अफ़गानिस्तान की सेना ने बीते 24 घंटों के दौरान की हुई कार्रवाई में 254 तालिबानी आतंकी मारे गए। इसी बीच तालिबान ने कंदहार हवाई अड्डे पर रॉकेट हमले करने का वृत्त प्राप्त हुआ है। इससे पहले तालिबान ने हेरात और हेल्मंड़ प्रांतों की राजधानियों पर कब्ज़ा करने के लिए हमले करने की खबरें प्राप्त हुईं थी। लेकिन, हेरात की राजधानी तालिबान के हाथों में ना जाए, इसके लिए अफ़गान सेना ने नई फौज़ रवाना की है।

24 घंटों में

अफ़गान सेना ने तालिबान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी लष्करी कार्रवाई शुरू करने का दावा स्थानीय माध्यम कर रहे हैं। तालिबान ने कब्ज़ा किए हुए जिले, क्षेत्र एवं सीमा चौकियाँ दोबारा अपने नियंत्रण में लेने के लिए अफ़गान सेना ने विमान और हेलिकॉप्टर्स के साथ तालिबान विरोधी स्थानीय गिरोहों का नया मोर्चा बनाया है। बीते 24 घंटों के दौरान अफ़गान सेना ने 13 प्रांतों में कार्रवाई करके तालिबान के कम से कम 254 आतंकियों को मार गिराने का ऐलान किया है। इस दौरान राजधानी काबुल समेत कंदहार, हेरात, हेल्मंड़, गज़नी, कुंदूज़, कपिसा प्रांतों में कार्रवाई की गई है।

इनमें से हेल्मंड़ और कंदहार प्रांतों में स्थित तालिबान के ठिकानों पर अफ़गान सेना ने जोरदार हवाई हमले किए। हेल्मंड़ की कार्रवाई में 51 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है। तो, हेरात शहर में अफ़गान सेना और स्थानीय गिरोहों ने तालिबान पर किए हमलों में कम से कम 100 तालिबानी ढ़ेर होने का दावा स्थानीय अधिकारी ने किया। हेरात की सुरक्षा के लिए अफ़गान सेना का विशेष दल वहां पहुँचने के फोटो अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने सार्वजनिक किए। साथ ही तालिबान ने अफ़गान जनता और कुछ अहम ठिकानों को लक्ष्य किया है, यह आरोप अफ़गान सरकार ने लगाया।

24 घंटों में

तालिबानी आतंकियों ने शनिवार की रात कंदहार शहर के सबसे अहम हवाई अड्डे पर रॉकेट हमले किए। इन हमलों में जान का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, बुनियादी सुविधाओं को नुकसान ना पहुँचाने की शर्त कबूल करनेवाले तालिबान ने दोहा समझौते का उल्लंघन किया होने का आरोप अफ़गान सरकार ने लगाया है।

कंदहार हवाई अड्डे का इस्तेमाल हमारे सहयोगियों पर हमले करने के लिए होने से ही इस हवाई अड्डे को लक्ष्य किया गया, ऐसा तालिबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्ला मुजाहिद ने कहा है। इस हवाई अड्डे पर हमले करके तालिबान रुकी नहीं, इसके साथ ही तालिबानी आतंकियों ने शहर में मॉर्टर हमले करके पांच लोगों की हत्या की। इनमें दो बच्चों का समावेश होने से अफ़गान सरकार ने गुस्सा व्यक्त किया है।

English    मराठी  

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info