ईरान परमाणु हथियार निर्माण करने के काफी करीब पहुँचा – इस्रायल के विदेशमंत्री लैपिड का अमरीका को इशारा

वॉशिंग्टन – ‘ईरान परमाणु हथियार से सज्जित होने के काफी करीब पहुँचा है और इस्रायल को इस पर तीव्र चिंता महसूस हो रही है। ईरान को परमाणु हथियार का निर्माण करने से रोकने के लिए अमरीका बातचीत के अलावा अन्य विकल्प अपनाए’, इन स्पष्ट शब्दों में इस्रायल के विदेशमंत्री येर लैपिड ने अमरीका को इशारा दिया। ईरान ने काफी तेज़ी से २० प्रतिशत संवर्धित युरेनियम के १२० किलो का भंड़ारण करने का ऐलान हाल ही में किया था। इस पृष्ठभूमि पर इस्रायल के विदेशमंत्री यह इशारा देते दिखाई दे रहे हैं।

लॅपिड, लैपिड

इस्रायल के विदेशमंत्री लैपिड फिलहाल अमरीका के दौरे पर हैं और उन्होंने मंगलवार के दिन अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की। इसी बीच लैपिड ने ईरान परमाणु हथियार का निर्माण करने से काफी करीब पहुँचा होने की याद करायी। मृदू भाषी के नाम से पहचाने जानेवाले लैपिड ने सलिवन के साथ मुलाकात के दौरान बिल्कुल सख्त शब्दों का इस्तेमाल करने का दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं। इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गतिविधियों पर इस्रायल को महसूस हो रही चिंता दिखाई दे रही है, ऐसा इस्रायली माध्यमों का कहना है।

लैपिड ने सलिवन के साथ मुलाकात के दौरान परमाणु समझौते पर हो रही चर्चा को लेकर असंतोष जताकर अमरीका को अलग विकल्प अपनाना होगा, यह माँग रखी। बीते महीने किए गए अमरीका के दौरे के बीच में इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के साथ चर्चा के दौरान ‘प्लैन बी’ का ज़िक्र किया था। तो, बायडेन ने वियना में हुई बातचीत पर विश्‍वास व्यक्त किया था।

लॅपिड, लैपिड

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सलिवन ने ईरान को परमाणु हथियार से सज्जित होने नहीं देंगे, यह आश्‍वासन दिया है। इसी बीच ईरान के मुद्दे पर अमरीका और इस्रायल के बीच चर्चा आगे भी जारी रहेगी, ऐसा व्हाईट हाऊस ने प्रसिद्ध किए हुए निवेदन में कहा गया है। बायडेन प्रशासन वर्ष २०१५ में किया गया परमाणु समझौता फिर से लागू करने पर कायम है। इसके लिए वियना में चार महीनों से बातचीत चल रही थी लेकिन, ईरान में सत्ता परिवर्तन के बाद यह बातचीत स्थगित हुई है और नवंबर में यह बातचीत फिर से शुरू होगी, यह दावा किया जा रहा है।

लॅपिड, लैपिड

बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू करने के निर्णय की अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने आलोचना की है। परमाणु समझौते पर नए से चर्चा करके बायडेन प्रशासन ईरान को सहला रहा है, ऐसी आलोचना पोम्पिओ ने की। इस वजह से ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ाने के लिए बढ़ावा मिल रहा है, यह आरोप अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री ने लगाया। ऐसा ही होता रहा तो ईरान पर सैन्य कार्रवाई करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं बचेगा, यह इशारा भी पोम्पिओ ने दिया है। अमरीका के दौरे पर पहुँचे इस्रायल के विदेशमंत्री लैपिड जल्द ही अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अहम चर्चा की उम्मीद है। कोई भी कीमत चुकानी पड़े तब भी इस्रायल ईरान को परमाणु बम से सज्जित होने नहीं देगा, ऐसे इशारे इस्रायल ने पहले भी समय-समय पर दिए थे। ज़रूरत पड़ने पर अमरीका की सहायता के बगैर ही इस्रायल ईरान के खिलाफ कार्रवाई करेगा, यह धमकी भी इस्रायली नेताओं ने पहले दी थी। ऐसे में यदि इस्रायल ने एकतरफा कार्रवाई की तो बायडेन प्रशासन इस्रायल की सहायता के लिए आगे नहीं आएगा, ऐसे संकेत यह प्रशासन दे रहा है।

इस पृष्ठभूमि पर अमरीका और इस्रायल के संबंधों में तनाव निर्माण हुआ है और इस्रायली नेताओं के बयान से यह बात स्पष्ट रूप से सामने आने लगी है। इसी बीच अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री पोम्पिओ की तरह इस्रायल का समर्थन कर रहे अमरीका के नेता, पूर्व सेना एवं गुप्तचर अधिकारी और कुटनीतिज्ञों के मन में बायडेन प्रशासन की ईरान समर्थक नीति के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। इसका राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के प्रशासन को काफी बड़ा झटका लग सकता है।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info