अफ्रिका में पाया गया कोरोना का नया ‘वेरियंट’ सबसे घातक साबित होने का इशारा

बोटस्वाना/लंदन – अफ्रिकी महाद्विप के दक्षिण अफ्रीका समेत बोटस्वाना देश में कोरोना का नया ‘वेरियंट’ पाया गया है| यह वेरियंट इससे पहले सबसे तेज़ संक्रमित होनेवाले ‘डेल्टा’ और ‘बिटा’ वेरियंट से भी अधिक घातक है और अब तक लगभग १०० से अधिक लोग इस नए वायरस से संक्रमित हुए हैं| कोरोना के इस नए प्रकार के ५० से अधिक ‘म्यूटेशन्स’ होने की बात स्पष्ट हुई है| अफ्रीका के अलावा इस्रायल और हॉंगकॉंग में इस वायरस के संक्रमित पाए गए हैं| कोरोना का यह नया वेरियंट सामने आने से विश्‍वभर के वैज्ञानिकों ने इशारे देना शुरू किया है और ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार के दिन इस मुद्दे पर शीघ्रता से बैठक आयोजित की है|

नवा ‘व्हेरिअंट’, नया ‘वेरियंट’

कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना के मामलों में यह नया वेरियंट पाया गया था| सिर्फ अफ्रीका में ही १०० से अधिक लोंगों को इस वेरियंट के चपेट में आए हैं और पड़ोसी देश बोटस्वाना में इस वेरियंट के चार संक्रमित सामने आए हैं| इनमें से दो का टीकाकरण भी हुआ है| इन दो देशों के अलावा इस्रायल और हॉंगकॉंग में दर्ज़ मामलों में कोरोना के इस नए वेरियंट के पाए जाने से सनसनी मची है| इस वेरियंट का ‘बी.१.१५२९’ के नाम से ज़िक्र किया जा रहा है|

नवा ‘व्हेरिअंट’, नया ‘वेरियंट’

दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस नए वेरियंट को लेकर बड़ी चिंता जताई है| कोरोना के इस वेरियंट में काफी ‘म्युटेशन्स’ देखे गए हैं और इससे पहले के किसी भी वेरियंट में इतने ‘म्युटेशन्स’ नहीं हुए थे, ऐसा प्राध्यापक तुलिओ डे ऑलिवेरा ने कहा| अब तक के अध्ययन में नए वेरियंट के ५० से अधिक म्युटेशन होने की बात स्पष्ट हुई है और इनमें से ३० विषाणुओं में ‘स्पाईक प्रोटिन’ देखे गए हैं, ऐसा ऑलिवेरा ने कहा| ‘स्पाईक प्रोटिन’ की रचना वैक्सीन विकसित करने के लिए अहम साबित होने से इसमें हुए बड़े बदलाव वैज्ञानिकों के लिए चुनौती हो सकती है, यह इशारा विशेषज्ञों ने दिया|

नवा ‘व्हेरिअंट’, नया ‘वेरियंट’

कुछ ब्रिटीश वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि, कोरोना का यह वेरियंट ‘एडस्’ के मरीज़ कोरोना संक्रमित होने से तैयार हुआ है| लेकिन, अब तक इसकी पुष्टी नहीं हुई है| नया ‘बी.१.१.५२९’ वेरियंट वैक्सीन का प्रभाव ४० प्रतिशत कर सकता है, यह इशारा भी वैज्ञानिकों ने दिया है| इस पृष्ठभूमि पर ‘डब्ल्यूएचओ’ ने शुक्रवार के दिन शीघ्रता से बैठक का आयोजन किया। विश्‍व के कई देशों ने विदेश यात्रा पर रोक लगाने के संकेत भी दिए हैं| फिलहाल कोरोना का केंद्र बने यूरोप ने कुछ अफ्रीकी देशों की हवाई यात्रा पर रोक लगाने की तैयारी शुरू की है| ब्रिटेन ने भी इसी दिशा में गतिविधियॉं शुरू करने की जानकारी सूत्रों ने प्रदान की|

नए वेरियंट की खोज और यूरोप में कोरोना की भीषण स्थिति की पृष्ठभूमि पर विश्‍वभर के शेअर बाज़ारों में भारी गिरावट हुई है| अमरीका समेत यूरोप एवं एशियाई देशों के शेअर बाज़ारों को तीव्र झटके लगे हैं| अमरिकी शेअर निर्देशांक की शुरू में ही २ प्रतिशत और यूरोप के शेअर बाज़ारों में २ से ३ प्रतिशत गिरावट आई| एशिया के चीन, जापान और भारतीय शेअर बाज़ार को भी इस वजह से गिरावट का सामना करना पड़ा है|

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info