अमेरिका के ’लेथल वेपन्स’ युक्रेन में दाखिल

‘लेथल वेपन्स’

वॉशिंग्टन/किव/मॉस्को – अमेरिका द्वारा युक्रेन को दिए जानेवाली संरक्षण सहायता के अंतर्गत ’लेथल वेपन्स’ का भंडार शनिवार को युक्रेन पहुंचा है। इसके अलावा आनेवाले कुछ ही दिनों में युक्रेन को २० करोड डॉलर्स की अतिरिक्त संरक्षण सहायता दिए जाने की जानकारी अमेरिका के परराष्ट्रमंत्री ऐंथनी ब्लिंकन ने दी है। अमेरिका युक्रेन को रशियन बनावट के पांच ’एमआय-१७’ हेलिकॉप्टर्स भी देगी ऐसा वाईट हाऊस द्वारा कहा गया है।

युक्रेन के मुद्दे पर रशिया एवं पश्चिमी देशों में तनाव बढता जा रहा है और पश्चिमी देशों ने युक्रेन की पक्की सुरक्षा के लिए जोरदार गतिविधियां शुरु की हैं। इसके अंतर्गत युक्रेन को बडे पैमाने पर शास्त्रास्त्रों की आपूर्ती की जा रही है। सन २०१४ से अमेरिका युक्रेन को संरक्षण सहायता की पूर्ती कर रही है और अब तक लगभग ढाई अरब डॉलर्स से अधिक कीमत के शस्त्रास्त्र एवं संरक्षण यंत्रणा दी गई है। इसी संरक्षण यंत्रणा के अंतर्गत शनिवार को युक्रेन में अमेरिका की नई शस्त्र आपूर्ती दाखिल होने की बात कही जा रही है। अमेरिका से पहले ब्रिटेन ने भी युक्रेन को शस्त्रों की आपूर्ती की थी और नाटो सदस्य देशों ने भी युक्रेन को शस्त्र देने की बात घोषित की है।

‘लेथल वेपन्स’

शनिवार को दाखिल हुई संरक्षण सहायता के अलावा अमेरिका युक्रेन को २० करोड डॉलर्स की अतिरिक्त संरक्षण सहायता की आपूर्ती करेगी। इसमें ’जैवेलिन मिसाइल्स’, ‘स्टिंगर मिसाईल्स’ एवं छोटे शस्त्रों का समावेश है, ऐस कहा जा रहा है। तो, युक्रेन को रशियन बनावट के पांच ‘एमआय-१७’ हेलिकॉप्टर्स भी दिए जाएंगे। वाईट हाऊस की प्रवक्ता जेन साकि नी यह जानकारी दी। युक्रेन ने पिछले वर्ष अमेरिका से इसकी मांग की थी।

‘लेथल वेपन्स’

तो, रशिया के राष्ट्राअध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन युक्रेन में रशिया समर्थक विवादी सरकार स्थापन करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप ब्रिटेन ने लगाए हैं। युक्रेन में भूतपूर्व संसद सदस्य येवहेन मुरायेव को साथ लेकर युक्रेन में वर्तमान सरकार को गिराने की गतिविधियां जारी होने का दावा ब्रिटेन के परराष्ट्र मंत्रालय ने किया है। ब्रिटेन की गुप्तचर यंत्रणाएं इस योजना की जानकारी प्राप्त होने का दावा किया गया है। ब्रिटेन को मिली हुई जानकारी रशिया द्वारा युक्रेन के विघाटन के लिए जारी होने की गतिविधियों की व्याप्ति स्पष्ट हो रही है, ऐसा ब्रिटेन के परराष्ट्रमंत्री लिज़ ट्रुस ने कहा है।

ब्रिटेन द्वारा किए गए दावे रशिया ने सटीक शब्दों में ठुकराए हैं। ब्रिटेन द्वारा प्रसिद्ध की गई जानकारी पश्चिमी देश युक्रेन में किस तरह झूठा प्रचार कर रहे है, इसका उदाहरण हैं, ऐसा कलंक रशियन प्रवक्ताओं ने लगाया।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info