रशिया के लड़ाकू विमान गिरानेवाला ‘घोस्ट ऑफ किव’ विमान चालक यानी सिर्फ कल्पित कथा

- यूक्रैन की वायुसेना ने कबूल किया

‘घोस्ट ऑफ किव’

किव/मास्को – यूक्रैन में सैनिकी अभियान चला रहे रशिया के ४० लड़ाकू विमानों को मार गिरानेवाला, ‘घोस्ट ऑफ किव’ किताब प्राप्त करनेवाला विमान चालक, यह सिर्फ कल्पित कथा होने की बात यूक्रैन की वायुसेना ने कबूल की है। कुछ दिन पहले यूक्रैन की वायुसेना के एक अधिकारी की मौत होने के बाद वह ‘घोस्ट ऑफ किव’ होने के दावे माध्यमों में जारी हुए थे। लेकिन, इन दावों में सच्चाई ना होने की बात स्पष्ट करते हुए यूक्रैन, ‘घोस्ट ऑफ किव’ में भी सच्चाई ना होने की बात कबुलने केलिए मज़बूर हुआ है। इस वजह से, पिछले दो महीनों में रशिया के खिलाफ शुरू जंग में यूक्रैन ने किए सभी दावों पर सवाल खड़े हुए हैं।

‘घोस्ट ऑफ किव’

फ़रवरी महीने के अन्त में रशिया ने यूक्रैन के खिलाफ आक्रामक सैनिकी अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान रशिया ने युक्रैन की राजधानी किव की सीमा तक आगे बढ़ने मे सफलता हासिल की थी। इस जंग के दौरान यूक्रैन का रक्षाबल रशिया का जोरदार प्रतिकार कर रहा है और इससे रशिया का बड़ा नुकसान हो रहा है, ऐसें दावे लगातार जारी किए जा रहे थे। पश्‍चिमी माध्यमों ने इन दावों को उठाकर रशिया के खिलाफ आक्रामक प्रचार युद्ध शुरू किया था। रशिया ने इनमें से कुछ दावों का झूठ सामने लाया था। लेकिन, फिर भी यूक्रैन और यूक्रैन के समर्थन में उतरें पश्‍चिमी देशों ने प्रचार युद्ध में बढ़त प्राप्त करने का चित्र सामने आया था।

‘घोस्ट ऑफ किव’ इन्हीं में से एक है। राजधानी किव के करीब तैनात यूक्रैन का एक विमान चालक रशियन विमानों को किसी भी खौफ के बिना लक्ष्य करके मार गिरा रहा हैं, ऐसा दिखावा निर्माण किया गया था। एक ही विमान चालक ने शौर्य दिखाकर रशियन वायुसेना के ४० लड़ाकू विमानों को मार गिराने के दावे बड़ी आक्रामकता से किए जा रहे थे। यूक्रैन के रक्षाबलों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा अभियान चलाया था। इसी माध्यम से अपने लष्करी सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहा रशिया कमज़ोर होने का चित्र दिखाया गया था। लेकिन, अब इस दावे में छेद होने की बात यूक्रैन की वायुसेना के कबुलनामे से दिख रही है।

‘घोस्ट ऑफ किव’

सोशल मीडिया पर यूक्रैन की सरकार, रक्षाबल और माध्यमों ने दिखाई स्थिति झूठ होने की बात पहले भी स्पष्ट हुई थी। लेकिन, फिर भी पश्‍चिमी माध्यम यूक्रैन के समर्थन में खड़े होने की वजह से, इसपर खास ध्यान नहीं दिया गया था। लेकिन, अब ‘घोस्ट ऑफ किव’ यह कल्पित कथा होने की बात यूक्रैन ने ही स्पष्ट करने के कारण, यूक्रैन के अन्य दावों पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

इसी बीच, खार्किव के करीब रशिया और यूक्रैन के बीच घनघोर संघर्ष मे रशिया के रक्षाबलप्रमुख जनरल वैलरी गेरामिसोव घायल होने के दावे किए गए हैं। गेरासिमोव को रशिया के बेलगोरोद में पहुँचाया गया हैं और उनका इलाज हो रहा है, यह भी कहा जा रहा है। इससे पहले यूक्रैन ने युद्ध के दौरान रशियन रक्षाबल के १० प्रमुख अफ़सरों को मार गिराया है, यह भी दावे किए जा रहे हैं। रशिया के रक्षामंत्री सर्जई शोईगु बिमार होने का दावा भी पहले किया गया था।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info