रशिया को ‘टार्गेट’ किया तो मानव जाती के अस्तित्व को खतरा होगा

- पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव का इशारा

मानव जाती के अस्तित्व

मास्को/किव – ‘विश्व के सबसे अधिक परमाणु हथियार वाले देश को सज़ा देने की कल्पना ही मूर्खतापूर्न है। ऐसी हरकत से पूरे मानव जाती के अस्तित्व के लिए ही खतरा निर्माण हो सकता है’, ऐसी चेतावनी रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्रि मेदवेदेव ने दी। ‘इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट’ (आईसीसी) रशिया के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश से दूर रहे, यह चेतावनी भी मेदवेदेव ने दिया। इसी बीच रशिया ने सैबेरिया के क्षेत्र में ‘न्यूक्लियर ड्रिल्स’ शुरू करने का वृत्त प्राप्त हुआ है।

पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने रशिया ने यूक्रेन में किए युद्ध अपराध के मामले उठाने की कोशिश शुरू की है। अमरीका और यूरोपिय देशों ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में इस मामले को उठाने के लिए पहल की है। संयुक्त राष्ट्र संगठन ने भी रशिया से यूक्रेन संघर्ष में युद्ध अपराध होने का दावा किया। इस मुद्दे पर रशिया को सख्त सज़ा देने की योजना है और इसके खिलाफ रशिया से तीव्र बयान सामने आया है। पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और रशिया की सिक्युरिटी कौन्सिल के उप-प्रमुख मेदवेदेव का यह बयान उसी का हिस्सा है।

मानव जाती के अस्तित्व

अमरीका ‘आईसीसी’ के माध्यम से अराजकता और विनाश के बीज बोने की कोशिश कर रही है। अमरीका एक तो यह फिज़ूल साहस करने की कोशिश कर रही है या काफी बड़ी मूर्ख है, यह आरोप भी रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया। इस दौरान मेदवेदेव ने अमरीका ने दूसरे विश्वयुद्ध के बाद विश्व के विभिन्न हिस्सों में किए युद्धों का ज़िक्र किया। वियनतनाम से सीरिया तक सभी देशों को अमरीका की हरकतों का ज्ञान है। अमरीका ने लगभग ३७ देशों में २ करोड़ से अधिक लोगों की जान ली है, ऐसी तीखी आलोचना भी दिमित्री मेदवेदेव ने की।

मानव जाती के अस्तित्व

मेदवेदेव यह आलोचना कर रहे थे तभी रशिया ने अपनी परमाणु तैयारी बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। बुधवार से सैबेरिया के पश्चिमी क्षेत्र में व्यापक ‘न्यूक्लियर ड्रिल्स’ शुरू किए गए है। इस युद्धाभ्यास के शुरू में ही रशियन दलों ने ‘यार्स’ नामक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाईल ११ हज़ार किलोमीटर से अधिक दूरी तक हमला कर सकती है। यूक्रेन विरोधी सैन्य अभियान शुरू करने के कुछ ही दिन बाद राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रशिया के ‘न्युक्लियर फोर्सेस’ पर अलर्ट रहने के आदेश दिए थे। इसके बाद रशिया ने तीन बार परमाणु वाहक मिसाइल्स के परीक्षण किए हैं।

इसी बीच, रशिया ने डोन्बास क्षेत्र के स्लोविआन्स्क, क्रैमाटोर्स्क और बाखमत में बुधवार और गुरुवार को बड़े हमले करने की जानकारी रशियन रक्षाबलों ने प्रदान की। इन हमलों में अमरीका ने यूक्रेन को दिए दो प्रगत ‘हायमार्स’ यंत्रणा नष्ट करने का दावा रशिया ने किया। साथ ही ओडेसा के करीबी ‘स्नेक आयलैण्ड’ पर मिसाइल हमले करने की बात रशियन रक्षाबलों ने साझा की। ऐसे में दक्षिण यूक्रेन के खेर्सन और उत्तरी ओर के खार्किव को भी रशिया ने लक्ष्य करने की जानकारी यूक्रेन ने प्रदान की है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info