युक्रेन का युद्ध वैश्विक महायुध्द ही है

- सर्बिया के राष्ट्राध्यक्षा का दावा

वैश्विक महायुध्द

बेलग्रेड/मॉस्को/किव्ह – रशिया एवं युक्रेन के बीच युद्ध वैश्विक महायुद्ध ही है, ऐसा दावा सर्बिया के राष्ट्राध्यक्ष ऐलेक्ज़ैंडर वुकिक ने किया है। ’संपूर्ण पश्चिमी विश्व युक्रेन के माध्यम से रशिया के खिलाफ लड़ रहा है। इसलिए यह महायुद्ध जारी रहते हुए यह नहीं कहना चाहिए कि, यह संघर्ष क्षेत्रिय अथवा स्थानिक संघर्ष है’, सर्बिया के राष्ट्राध्यक्ष ने यह भी ताकीद दी। सर्बिया रशिया के समर्थक देश के रूप में जाना जाता है।

सर्बिया के समाचार चैनल पर मुलाकात के दौरान राष्ट्राध्यक्ष वुकिक ने तीन बार रशिया-युक्रेन वैश्विक महायुद्ध होने का उल्लेख किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी को इसका अहसास होना चाहिए, ऐसा भी सर्बियन राष्ट्राध्यक्ष ने मुलाकात के दौरान स्पष्ट किया। इस युद्ध के परिणम बाल्कन क्षेत्र पर भी पड रहा है, फिर भी सर्बिया के क्षेत्र में शांति बरकरार रखने के लिए कोशिश करेगा, ऐसा दावा भी किया।

वैश्विक महायुध्द

’भविष्य में क्या घटनेवाला है, मुझे इसका अंदाजा है। सेवेर्स्क, बाखमत एवं सोलेदार से कार्रवाई पूरी हो गई और स्लोव्यान्स्क-क्रैमाटोर्स्क-ऐव्डिव्का आघाडी तक के हिस्से पर कब्ज़ा करने पर व्लादिमिर पुतिन एक प्रस्ताव रखेंगे। पश्चिमी देश शायद यह प्रस्ताव नहीं स्वीकारेंगे बल्कि, वे यह प्रस्ताव स्वीकारेंगे ही नहीं। यदि ऐसा हुआ तो युद्ध अधिक तीव्र एवं भयानक होगा, ऐसा इशारा सर्बिया के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया।

वैश्विक महायुध्द

सर्बिया के नेता वैश्विक महायुधा का उल्लेख कर रहे थे तभी रशिया ने युक्रेन में अपनी मुहिम की व्याप्ति अधिक तीव्र की। दक्षिण युक्रेन के मायकोलेव शहर पर शुक्रवार को बडे मिसाईल हमले किए गए। इन हमलों में ’एस-300’ मिसाईलों का इस्तेमाल किया गया। शहर के बीच में स्थित कई इमारतें इससे ध्वस्त होने की जानकारी युक्रेन प्रशासन ने दी। मायकोलेव के अलावा डोन्बास क्षेत्र के सिवेर्स्क, बाखमत एवं स्लोवियान्स्क शहरों पर भी आक्रामक हमले जारी हैं।

तो, रशिया के खिलाफ हमलों के लिए युक्रेन को दिए जानेवाले शस्त्रभांडार के इस्तेमाल के बारे में पश्चिमी देशों में प्रश्न चिन्ह निर्माण होने लगे है। अमेरिका के कुछ माध्यम तथा विश्लेषकों ने इसके बारे में गंभीर मुद्दे उठाए हैं और शस्त्रभांडार पर ध्यान रखने की जरुरत होने की बात कही है। अमेरिका समेत युरोपिय देशों ने युक्रेन को अरबों डॉलर्स के शस्त्र प्रदान किए हैं। इस आपूर्ति पर रशिया ने निरंतर इशारे भी दिए हैं। पश्चिमी देश जितने पैमाने पर शस्त्रों की आपूर्ति बढ़ाएंगे उतने पैमाने पर युद्ध की तीव्रता एवं अवधि बढते रहेंगे, ऐसा रशिया ने आगाह किया है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info