रशिया के कब्ज़े का क्षेत्र हासिल करने के लिए यूक्रेन के पास ज्यादा अवधि नहीं बची

- अमरिकी सांसद की चेतावनी

क्षेत्र

वॉशिंग्टन/मास्को/किव – रशिया ने नियंत्रण हासिल किया क्षेत्र यूक्रेन को फिर से पाना हो तो उसके पास अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है, ऐसी चेतावनी अमरिकी सांसद एडम स्मिथ ने दी। ठंड़ शुरू होने के बाद युद्ध का पलड़ा रशिया के पक्ष में होगा, यह इशारा भी स्मिथ ने दिया। स्मिथ के इस इशारे की पृष्ठभूमि पर यूक्रेन की सेना का मनोबल कम हो रहा है, ऐसा वृत्त शीर्ष अमरिकी अखबार ने दिया है।

जुलाई के आरंभ में यूक्रेन ने रशिया द्वारा कब्ज़ा किए कुछ क्षेत्र पर जवाबी हमले शुरू किए थे। इसमें यूक्रेन को कुछ हद तक सफलता भी मिली, ऐसे दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, बड़ी सफलता चाहते हो तो लंबी दूरी के मिसाइल, प्रगत लड़ाकू विमानों के साथ ‘हेवी वेपनरी’ की ज़रूरत होने का बयान यूक्रेन के अधिकारी लगातार कर रहे हैं। लेकिन, ब्रिटेन के अलावा पश्चिमी देशों से उसे उम्मीद के अनुसार रिस्पान्स प्राप्त नहीं हुआ। इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी सांसदों का बयान ध्यान आकर्षित कर रहा है।

क्षेत्र

यूक्रेन की सेना को युद्ध का पलड़ा अपनी ओर झुकाने के लिए लंबी दूरी के मिसाइल्स और ड्रोन्स की ज़रूरत है। ठंड़ शुरू होने के बाद दोनों देशों में से कौन सबसे अधिक समय तक टिका रहता है, इसकी होड़ शुरू होगी और इसका लाभ रशिया को प्राप्त होने की संभावना है। यूक्रेन को अब सबसे अधिक सहायता की ज़रूरत है। अगले तीन से छह हफ्ते यूक्रेन के लिए फैसला करनेवाले साबित होंगे’, ऐसा इशारा स्मिथ ने दिया। स्मिथ ने पिछले हफ्ते में ही उच्चस्तरीय शिष्टमंड़ल के साथ यूक्रेन की यात्रा की थी। इस वजह से उनका इशारा अहमियत रखता है।

क्षेत्र

रशिया के साथ शांति समझौता करने के लिए यूक्रेन इच्छुक है, लेकिन, इससे पहले उसे रशिया के कब्ज़े से कुछ क्षेत्र वापस हासिल करने हैं, यह दावा भी अमरिकी सांसद ने किया। फिलहाल डोन्बास क्षेत्र के लुहान्स्क प्रांत पर रशिया का पूरा नियंत्रण है। इसके अलावा डोनेत्सस्क प्रांत का ५० प्रतिशत से अधिक क्षेत्र रशिया के कब्ज़े में है। दक्षिण यूक्रेन के खेर्सन और ज़ैपोरिज़िया प्रांत के ७० प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर रशिया ने कब्ज़ा किया है।

इसी बीच, अमरीका के ‘न्यूयॉर्क टाईम्स’ अखबार ने यूक्रेन की सेना का मनोबल कम होने का वृत्त दिया है। पांच महीनों के लंबे संघर्ष के बाद यूक्रेन की सेना की एकजुट कम हो रही है, ऐसा अमरिकी अखबार ने कहा है।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info