ओडेसा, खेर्सन और क्रिव्यी रिह पर रशिया के हमलें

- क्रिमिया पर हमला करने से यूक्रेन को रोकने का एलॉन मस्क ने किया दावा

मास्को/किव – रशिया ने यूक्रेन की दनुबे नदी के बंदरगाह पर फिर से बड़ा ड्रोन हमला किया। गुरुवार को किए इस हमले में रशिया ने ओडेसा प्रांत के इझमेल पोर्ट को लक्ष्य किया। पिछले पांच दिनों में इझमेल बंदरगाह पर हुआ यह चौथा ड्रोन हमला है। ओडेसा के साथ ही माइकोलेव और सुमी प्रांत में भी ड्रोन हमले करने की जानकारी यूक्रेन ने प्रदान की। इसके अलावा खेर्सन और क्रिव्यी रिह क्षेत्र में रशिया ने किए मिसाइल हमले में कई हताहत होने का बयान यूक्रेन ने किया है।

क्रिव्यी रिह

गुरुवार को यूक्रेन ने राजधानी मास्को के साथ ब्रिआन्स्क और रोस्तोव क्षेत्र में पांच ड्रोन हमले किए थे। इसके लिए आत्मघाती ड्रोन का प्रयोग किया गया था। रोस्तोव-ऑन-डॉन में रशिया के ‘सदर्न मिलिटरी डिस्ट्रिक्ट’ के मुख्यालय के क्षेत्र को लक्ष्य किया गया था। यूक्रेन के इन हमलों को रशिया ने ड्रोन एवं मिसाइल हमलों के माध्यम से जवाब दिया।

रशिया ने ओडेसा, माइकोलेव और सुमी प्रांत पर जोरदार ड्रोन हमले किए। ओडेसा प्रांत में दनुबे नदी पर स्थित इझमेल रिवर पोर्ट को लक्ष्य किया गया। इसके लिए कुल २० ड्रोन का इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है। इस ड्रोन हमले में बंदरगाह के बुनियादी सुविधा एवं शासकीय इमारतों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। रशिया के हमले में अनाज़ के भंड़ार का भी भारी नुकसान होने का दावा यूक्रेनी अधिकारी ने किया। इझमेल बंदरगाह पर पिछले पांच दिनों में हुआ यह चौथा हमला है।

क्रिव्यी रिह

जुलाई महीने में रशिया ने ‘ग्रेन डील’ से बाहर होने का ऐलान किया था। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यह आरोप लगाया था कि, इस समझौते से सिर्फ यूक्रेन और यूरोपिय देशों ने ही लाभ उठाया और रशिया से किए वादों का पालन नहीं किया। इस वजह से रशिया ने यूक्रेन की अनाज़ निर्यात को लक्ष्य करना शुरू किया है और रिवर पोर्ट पर हो रहे ड्रोन हमले इसी का हिस्सा बताया जा रहा है। रविवार को रशिया ने रेनी पोर्ट पर हमले किए थे। इसके बाद इझमेल पोर्ट को चार बार लक्ष्य किया गया है।

ओडेसा के बंदरगाहों के बाद रशिया ने सुमी और माइकोलेव प्रांत में भी ड्रोन हमले किए गए हैं और इसके लिए लगभग १० ड्रोन का इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है। इन हमलों में कुछ इमारतों का नुकसान होने की जानकारी यूक्रेन ने साझा की। ड्रोन हमलों के बाद रशिया ने दक्षिण यूक्रेन के खेर्सन एवं मध्य यूक्रेन के क्रिव्यी रिह क्षेत्र में मिसाइल हमले किए। इन हमलों में चार लोग मारे गए और लगभग ५० घायल होने की बात साझा हुई है।

क्रिव्यी रिह

इसी बीच अमरीका के शीर्ष उद्यमि एलॉन मस्क ने पिछले साल यूक्रेन को बड़ा हमला करने से रोकने का दावा किया है। मस्क पर लिखी एक किताब में किए इस दावे पर जवाब देते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर बयान किया है। पिछले साल यूक्रेन क्रिमिया के सेवॅस्टोपोल में रशियन युद्धपोतों पर एकाएक हमला करने की तैयारी करने में लगा था। इसके लिए यूक्रेन की सरकार ने मस्क को आखिरी क्षण ‘स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस’ उपलब्ध कराने की बिनती की थी। लेकिन, यह बिनती ठुकराकर मस्क ने वर्णीत उपग्रह सेवा मुहैया करना टाल दिया था।

मस्क के इस दावे पर उल्टी पुल्टी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। यूक्रेन के अधिकारियों ने मस्क की आलोचना की है और वह अहंकारी होने का आरोप लगाया है। मस्क की गलती की वजह से कई यूक्रेनी नागरिक जान से गए हैं, ऐसा आरोप भी यूक्रेनी अधिकारियों ने लगाया। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि, एलॉन मस्क ने तीसरा विश्व युद्ध टाल दिया है।

रशिया-यूक्रेन संघर्ष की तीव्रता अधिक से अधिक बढ़ रही हैं और इसी बीच अमरीका ने यूक्रेन को ६० करोड़ डॉलर रक्षा सहायता देने का ऐलान किया है। इसमें ‘हायमार्स रॉकेट सिस्टिम’ के साथ हवाई सुरक्षा यंत्रणा, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेअर सिस्टिम, ॲण्टी माइनिंग सिस्टिम का समावेश हैं। इस बीच यह कहा जा रहा है कि, अमरीका ने अब तक यूक्रेन को करीबन ४५ अरब डॉलर की शस्त्र सहायता प्रदान की है।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info