युद्ध जीतने के लिए बड़े शहरों पर परमाणु बम गिराने की ज़रूरत नहीं

- रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मास्को/पैरिस – ‘साल १९४५ में अमरीका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराए थे। इन हमलों के बाद जापान शरणागत हुआ था और दूसरा विश्व युद्ध खत्म हुआ था। युद्ध जीतने के लिए बड़े शहरों पर हमले करने की ज़रूरत नहीं होगी, यही इस घटना से दिखता है’, ऐसा बयान रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया। फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रोन से हुई चर्चा के दौरान परमाणु हमलों पर यह बयान करके पुतिन ने फिर से सनसनी निर्माण की। रशियन राष्ट्राध्यक्ष का यह बयान वह यूक्रेन में ‘टैक्टिकल न्युक्लियर वेपन’ का इस्तेमाल करने के संकेत देता हैं, ऐसा दावा माध्यमों ने किया है। राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन इस बयान को बड़ी गंभीरता से देख रहे हैं, ऐसी जानकारी फ्रेंच सूत्रों ने प्रदान की।

बड़े शहरों पर

रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद राष्ट्राध्यक्ष पुतिन एवं रशिया के अन्य नेताओं ने परमाणु हमलों के मुद्दे पर लगातार बयानबाज़ी की हैं। यूक्रेन पर हमला करने के कुछ ही दिन बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अपनी ‘न्युक्लियर फोसेस’ को अलर्ट रहने के आदेश दिए थे। कुछ हफ्ते पहले रशिया की परमाणु ताकत का दाखिला देकर हम इसपर कर रहें बयान खोखले ना समझो, यह इशारा भी पुतिन ने दिया था। पिछले हफ्ते रशिया में आयोजित रक्षा अधिकारियों की बैठक में भी कुछ अधिकारियों ने यूक्रेन के परमाणु हमले के मुद्दे पर बयान करने का वृत्त पश्चिमी माध्यमों ने जारी किया था।

बड़े शहरों पर

अमरीका ने भी यूरोपिय देशों में प्रगत परमाणु हथियारों की तैनाती करने को गति प्रदान की थी। यूरोप में आयोजित नाटो के रक्षा मंत्री की बैठक में अमरीका ने नए परमाणु बम तैनाती के संकेत दिए थे। इन गतिविधियों पर रशिया की तीव्र प्रतिक्रिया सामने आई थी। ‘अमरिकी तैनाती की पृष्ठभूमि पर रशिया को भी अपनी नीति बदली होगी’, ऐसा इशारा रशिया के उप-विदेश मंत्री अलेक्झांडर ग्रुश्को ने दी थी।

बड़े शहरों पर

इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दूसरे विश्व युद्ध के परमाणु हमले का दाखिला देकर बयान करना ध्यान आकर्षित कर रहा है। अमरीका ने साल १९४५ में ६ और ९ अगस्त को जापान पर परमाणु बम गिराए थे। इन भीषण परमाणु हमलों में लगभग दो लाख नागरिक मारे गए थे। इसके बाद जापान ने शरणागत होने का ऐलान किया था। पुतिन ने इस सबका दाखिला देकर किया बयान खतरे के संकेत होने का विचार मैक्रोन ने व्यक्त किया है, ऐसा फ्रेंच सूत्रों ने कहा।

रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अपने बयान से यूक्रेन पर परमाणु हमला करने के संकेत दिए हैं, यह दावा भी माध्यमों ने किया। पुतिन पूर्व यूक्रेन में टैक्टिकल न्युक्लियर वेपन का इस्तेमाल करेंगे, यह भी माध्यमों ने कहा हैं। रशिया के पास करीबन २ हज़ार ‘टैक्टिकल न्युक्लियर वेपन्स’ होने की बात कही जाती है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info