अमरीका पर टकराने की क्षमता के अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का उत्तर कोरिया ने किया परीक्षण

- अमरीका और दक्षिण कोरिया ने दागे गाइडेड बम

अमरीका पर टकराने की क्षमता के अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का उत्तर कोरिया ने किया परीक्षण

सेउल  – कोरियन क्षेत्र का माहौल अधिक से अधिक विस्फोटक हो रहा हैं। अमरीका पर जोरदार हमला करने की धमकियां दे रहे उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाइल १५ हज़ार किलोमीटर दूरी तक हमला कर सकती हैं और इसके दायरे में अमरीका भी होने की जानकारी है। इस मिसाइल का परीक्षण करके उत्तर कोरिया ने सीधे अमरीका को चेतावनी दी है, ऐसा दावा दक्षिण कोरिया और जापान कर रहे हैं। इसके बाद कुछ ही घंटों में अमरीका और दक्षिण कोरिया ने हवाई युद्धाभ्यास में गाइडेड बम का प्रयोग करके उत्तर कोरिया को जवाब दिया।

पिछले साल से उत्तर कोरिया ने छोदी, मध्यम दूरी के रॉकेटस्‌‍ और मिसाइल्स का लगातार परीक्षण किया था। लेकिन, यकायक पिछले दो हफ्तों में उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइल दागना शुरू किया है। स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार सुबह करीबन १०.१५ मिनिट पर उत्तर कोरिया की सेना ने पूर्व के समुद्री क्षेत्र की दिशा में अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल दागी। यह मिसाइल १ हज़ार किलोमीटर की उंचाई पर पहुँचकर जापान के ओशिमा द्विप से लगभग २०० किलोमीटर दूरी पर गिरी।

जापान और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी प्रदान की। पिछले दस दिनों में उत्तर कोरिया के मिसाइल ने दुसरी बार जापान की समुद्री सीमा में प्रवेश किया हैं। इसके अलावा पिछले महीने उत्तर कोरिया की एक मिसाइल ने जापान की हवाई सीमा पार की थी, इसपर जापान का रक्षा मंत्रालय ध्यान आकर्षित कर रहा हैं। शुक्रवार को दागी अंतरमहाद्विपीय मिसाइल १५ हज़ार किलोमीटर से भी अधिक दूरी पार कर सकती हैं। इस वजह से वर्णित मिसाइल के दायरे में अमरीका के पूर्व तट से करीबी न्यूयॉर्क शहर भी आता है, ऐसा इशारा जापान के रक्षा मंत्रालय ने दिया।

पूर्व एशिया में तनाव निर्माण कर रहें उत्तर कोरिया के इस भड़काऊ मिसाइल परीक्षण की जापान सख्त शब्दों में निषेध करता है, ऐसा जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने कहा है। ऐसीं हरकतें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी, ऐसी दो टूक जापान के प्रधानमंत्री ने उत्तर कोरियो को लगाई है। प्रधानमंत्री किशिदा ‘एशिया-पैसिफिक इकॉनॉमिक को-ऑपरेशन’ (एपेक) की बैठक के लिए थायलैण्ड में हैं।

उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण करने के बाद अमरीका और दक्षिण कोरिया के वायु सेना ने शुक्रवार को एक विशेष युद्धाभ्यास किया। इस दौरान दोनों देशों के ‘एफ-३५ स्टेल्थ’ विमानों से ‘जीबीयू-१२’ नामक ‘लेज़र गाइडेड’ बम का प्रयोग किया। उत्तर कोरिया को चेतावनी देने के लिए अमरीका और दक्षिण कोरिया ने यह युद्धाभ्यास किया, ऐसा दावा स्थानिय माध्यम कर रहे हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info