यूक्रेन के दस प्रांतों पर रशिया के जोरदार मिसाइल हमले

मास्को/किव – रशिया ने गुरुवार के दिन यूक्रेन के दस प्रांतों पर रॉकेटस्‌‍ और मिसाइलों से जोरदार हमले किए। इससे छह लोगों के मारे जाने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। इसके साथ ही इन हमलों से यूक्रेन की बुनियादी सुविधाओं का भारी नुकसान होने की जानकारी है। खास तौर पर बिजली प्रकल्प ही रशिया के इन हमलों के प्रमुख लक्ष्य थे। इन हमलों के बाद यूक्रेन के काफी जगहों पर बिजली सप्लाइ बंद हुई है। रशिया के नियंत्रण का झैपोरिझिया परमाणु प्रकल्प भी बंद रहने से यूक्रेन की जनता के हालाथ अधिक खराब होने की बात कही जा रही है। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने यह हमले कर रही रशिया का कड़े शब्दों में निषेध किया है। इसके अलावा रशिया के ब्रायन्स्क प्रांत पर यूक्रेन ने किए हमले की प्रतिक्रिया के तौर पर गुरूवार को यूक्रेन के दस प्रांतों पर हमले करने का बयान रशिया ने किया है।

दस प्रांतों पर

गुरूवार को किए हमले में करी बन दो हज़ार किलोमीटर दूरी तक बड़ी सटिकता से हमला करने की क्षमता के ‘हायपरसोनिक क्रिन्झल’ मिसाइलों का इस्तेमाल करने की जानकारी रशिया के रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की। साथ ही यूक्रेन की सेना ने इस महीने के शुरू में रशिया की सीमा पर ब्रायन्स्क प्रांत प र हमला किया था। इसपर जवाब देने के लिए रशिया ने गुरूवार को इस हमले को अंजाद दिया, ऐसा दावा रशिया के रक्षा मंत्रालय ने किया है। साथ ही इस हमले में यूक्रेन की बुनियादी सुविधाओं के प्रकल्प नष्ट हुए हैं और इस वजह से यूक्रेन के काफी हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद होने की खबरे सामने आ रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने रशिया के इन हमलों पर काफी गुस्सा व्यक्त किया है।

दस प्रांतों पर

आम नागरिकों को आतंक में रखने के अलावा रशियन सेना दूसरा कुछ भी नहीं कर सकती। बिजली सप्लाइ तोड़कर रशिया यूक्रेनी जनता का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। जनता को इस युद्ध से नुकसान पहुंचे, इस इरादे से रशिया की कोशिश जारी हैं, ऐसी आलोचना राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने की। पिछले साल अक्तुबर महीने में भी रशिया ने यूक्रेन के बिजली प्रकल्पों को लक्ष्य किया था। उस समय भी यूक्रेन की बिजली सप्लाइ बाधित हुई थी। लेकिन, इसके बाद रशिया ने इतनी बड़ी तीव्रता के हमले नहीं किए थे। बारूद और हथियारों की कमी के कारण रशिया को ऐसे हमले करना मुमकिन नहीं हुआ होगा, ऐसा दावा किया जा रहा हैं। लेकिन, गुरुवार के हमलों की वजह से रशिया की यह समस्या खत्म होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनिओ गुतेरस यूक्रेन की राजधानी किव में दाखिल हुए और उन्होंने राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की से मुलाकात करने का वृत्त हैं। इस दौरान गुतेरस ने यह युद्ध बंद करने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया है। यूक्रेन को पहले भी इस तरह के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। लेकिन, व्लादिमीर पुतिन रशिया के राष्ट्राध्यक्ष होते हुए यूक्रेन उनके साथ चर्चा करना मुमकिन ही नहीं, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने यह प्रस्ताव ठुकराए थे। इस वजह से संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से प्राप्त हुए मध्यस्थता के प्रस्ताव पर भी यूक्रेनी राष्ट्राध्यक्ष इसी तरह की प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धांतों की रक्षा करने के लिए यूक्रेन रशिया से लड़ रही हैं, ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने किया हैं।

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info