यूरोपिय महासंघ और ‘जी ७’ की बैठक के दौरान यूक्रेन के शहरों पर हुए रशिया के हमले यानी पश्चिमियों के लिए संदेश

- विश्लेषकों का इशारा

किव – यूरोपिय महासंघ की हाल ही में हुई एक बैठक में यूक्रेन को महासंघ में शामिल करने के मुद्दे पर सहमति हुई। इसके तीन दिन बाद ही रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव पर जोरदार मिसाइल हमले किए थे। ‘जी ७’ की बैठक में रशिया के खिलाफ यूक्रेन को हर तरह की सहायता प्रदान करने पर सहमति हुई थी। इसके बाद रशिया ने यूक्रेन के क्रेमेन्च्युक शहर पर मिसाईल हमले किए थे। यह दोनों हमले करके रशिया ने अमरीका और पश्चिमी देशों को कड़ी चेतावनी दी है, ऐसा इशारा अमरीका और यूरोपिय देशों के विश्लेषक दे रहे हैं।

‘जी ७' की बैठक

यूक्रेन का युद्ध प्रति दिन उग्र होता जा रहा है। यूक्रेन का नाटो में शामिल होने के मुद्दे पर शुरू हुआ यह युद्ध समाप्त होने की संभावना खत्म हो रही है। स्वीडन और फिलनैण्ड रशिया के प्रभाव क्षेत्र के देश नाटो में शामिल होने की तैयारी में हैं और उनका विरोध कर रहे तुर्की ने भी अपनी भूमिका में बदलाव किया है। ऐसे में यूक्रेन को यूरोपिय महासंघ में शामिल करने की बात पर महासंघ के नेताओं की सहमति हुई है। आनेवाले समय में रशिया यूक्रेन पर हमले ना करे, इसके लिए यूक्रेन महासंघ का हिस्सा होने की तैयारी कर रहा है, ऐसा बयान यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने किया है।

इस सबके विरोध में रशिया की तीखी प्रतिक्रिया प्राप्त हो सकती है, इसे ध्यान में रखते हुए अमरीका ने यूरोप में भारी संख्या में सेना तैनात करने का ऐलान किया है। साथ ही यूरोप में अपनी प्रगत सुरक्षा यंत्रणाओं की तैनाती करके अमरीका और नाटो रशिया की आक्रामकता को प्रत्युत्तर देने की गतिविधियाँ कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में रशिया ने यूरोपिय महासंघ और जी-७ की बैठक के समय यूक्रेन की राजधानी किव और क्रेमेंच्युक शहर पर जोरदार मिसाइल हमले किए। पश्चिमी देशों के सामरिक दबाव की परवाह रशिया कभी नहीं करेगी। बल्कि, रशिया इसका जोरदार प्रत्युत्तर देगी, ऐसा संदेश रशिया दे रही है।

रशिया ने पड़ोसी देश बेलारूस में अपने परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी की है। किसी समय सोवियत रशिया का हिस्सा रहा यह क्षेत्र फिर से रशिया से जोड़ने का इशारा रशिया ने दिया है। नया शीतयुद्ध शुरू हुआ है, ऐसा कहकर बेलारूस के राष्ट्राध्यक्ष लुकाशेन्को ने हम इस जंग में रशिया का ड़टकर साथ देंगे, यह ऐलान किया। इस युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना पड़े तो रशिया को ऐसा करते समय हिचकिचाना नहीं चाहिये, ऐसा आवाहन करके राष्ट्राध्यक्ष लुकाशेन्को ने यूरोपिय देशों को गंभीर परिणामों का अहसास कराया है।

ऐसे में यूरोपिय महासंघ की बैठक और जर्मनी में आयोजित ‘जी ७’ की बैठक के दौरान रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर जोरदार हमले करके सभी पश्चिमी देशों का अवमान किया है, ऐसा दावा अमरीका के पूर्व सेना अधिकारी बेन हॉजेस ने किया है। यूक्रेन के शहरों के नागरी क्षेत्रों को लक्ष्य करके हम अमरीका और यूरोपिय देशों की परवाह नहीं करते, यह बात रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतीन ने बड़े साहस से दिखाया है, ऐसा इशारा हॉजेस दे रहे है। ऐसे में रशिया और इसके मित्रदेश आरोप लगा रहे हैं कि, यूक्रेन को अमरीका प्रदान कर रहें हथियारों की वजह से यह युद्ध अधिक भीषण होगा।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info