बाखमत में रशिया को सफलता हासिल होने की बात यूक्रेन ने स्वीकारी

- हर दिन यूक्रेन के ५०० सैनिकों के मारे जाने का रशिया समर्थक अधिकारी का दावा

किव/मास्को – रशियन सेना की बाखमत शहर में शुरू मुहीम मे रशिया आगे बढ़ने में सफल होने की कबुली यूक्रेन ने दी है। बाखमत पर रशिया के लगातार हमले शुरू होने की रपट यूक्रेन की सेना ने बनाई है। यूक्रेनी सेना ने बाखमत को लेकर पहली बार अपनी असफलता का स्वीकार किया है और यह रशिया-यूक्रेन युद्ध का अहम चरण समझा जा रहा है। बाखमत के करीब यूक्रेनी सेना के ५०० सैनिक हर दिन मारे जा रहे हैं, ऐसा दावा रशिया समर्थक विद्रोही गुट के अधिकारियों ने किया हैं।

बाखमत

डोन्बास क्षेत्र के केंद्रीय हिस्से में बसे शहर के तौर पर बाखमत की सामरिक अहमियत बनी है। इस शहर से डोन्बास क्षेत्र के विभिन्न शहरों को जोड़नेवाली सड़के जुड़ी होने से नियंत्रण रखने के नज़रिये से यह शहर रशियन सेना के लिए निर्णायक है। इसी वजह से पिछले कुछ महीनों से बाखमत में संघर्ष कर रही रशियन सेना ने नए साल में इसे प्राथमिकता दी थी। नई फौज और भारी मात्रा में हथियारों की भी वहां तैनाती की थी।

बाखमत के करीबी हिस्सों पर धीरे धीरे कब्ज़ा करने पर जोर दिया गया था। यूक्रेनी सेना का प्रतिकार नाकाम करके रशिया ने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की सफलता हासिल की थी। बाखमत की स्थिति कठिन होने की कबुली दे रहे यूक्रेन के नेतृत्व ने इस हिस्से से पीछे हटने में देरी की थी। लेकिन, रशिया के प्रखर हमलों के आगे यूक्रेनी सेना का प्रतिकार कम पड़ने की बात पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से सामने आयी है।

बाखमत

कुछ हफ्ते पहले रशियन सेना और वैग्नर ग्रुप ने शहर के पूर्व हिस्से पर पुरी तरह से कब्ज़ा पाया था। इस क्षेत्र के फोटो भी जारी किए थे। इसके बाद यूक्रेन ने पूर्व के हिस्से का नियंत्रण खोने की बात स्वीकारी थी। साथ ही यूक्रेन यहां का कोई भी हिस्सा रशिया के हाथ नहीं लगने देगा, यह कहकर बाखमत के लिए निर्णायक जंग के निर्देश यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने दिए थे। लेकिन, इसके बाद भी रशियन फौज और वैग्नर ग्रुप के धीरे धीरे आगे बढ़ने की जानकारी सामने आयी है।

बाखमत शहर के उत्तरी हिस्सा कहे जा रहे ‘ऐझॉम प्लैन्ट कॉम्प्लेक्स’ पर वैग्नर ग्रुप ने अपना नियंत्रण स्थापित किया है। पिछले कुछ दिनों में बाखमत के दक्षिणी हिस्से का कुछ क्षेत्र भी वैग्नर ग्रुप की सेना ने कब्ज़े में किया होने की बात कही जा रही है। यूरोपिय वृत्तसंस्था ने साझा की हुई जानकारी में बाखमत शहर का लगभग ८० प्रतिशत हिस्सा रशिया के कब्ज़े में जाने का दावा किया गया है। इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन की सेना ने रशिया को प्राप्त हो रही सफलता को लेकर कबुली देना ध्यान आकर्षित कर रहा है।

इसी बीच, रशिया ने अमरीका के ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लिए काम कर रहे इवान गर्शकोविच नामक पत्रकार को जासूसी करने के आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है। शीतयुद्ध के बाद अमरिकी पत्रकार की रशिया में गिरफ्तारी होने का यह पहला अवसर हैं।

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info