रशियन जनता ‘फॉरएवर वॉर’ के लिए तैयार रहे

- राष्ट्राध्यक्ष प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव की चेतावनी

मास्को – आने वाले समय में स्थिति अधिकाधिक कठिन होती जाएगी और रशियन जनता लंबे चलने वाले युद्ध के लिए तैयार रहे, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी। इसी बीच राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया की नई विदेश नीति को मंजूरी दी है, ऐसा वृत्त माध्यमों ने जारी किया है। इसमें पश्चिमी देशों द्वारा ‘हायब्रिड वॉर’ जारी होने की संकल्पना पर जोर दिया गया है। इसी बीच बेलारूस के राष्ट्राध्यक्ष अलेक्ज़ैंडर ने इशारा दिया है कि, लुकाशेन्को ने नाटो से यूक्रेन को लगातार होने वाली हथियारों की आपूर्ति परमाणु युद्ध का कारण बनेगी।

रशियन जनता

रशिया ने पिछले साल यूक्रेन पर हमला ‘स्पेशल मिलिटरी ऑपरेशन’ होने का ऐलान किया गया था। लेकिन, अब रशिया ने यूक्रेन में जारी संघर्ष नाटो और पश्चिमी देशों के खिलाफ जंग होने की भूमिका अपनाई है। अमरीका और नाटो सदस्य देश यूक्रेन को लगातार हथियारों की आपूर्ति और आर्थिक सहायता करके यूक्रेन युद्ध सिर्फ रशिया-यूक्रेन युद्ध तक सीमित नहीं रहा, ऐसा इशारा रशियन नेता और अधिकारी दे रहे हैं। पुतिन के प्रवक्ता पेस्कोव का बयान इसी का हिस्सा है।

रशियन जनता

पेस्कोव ने अब यह संकेत दिए हैं कि, आने वाले समय में लंबे समय तक युद्ध जारी रहेगा। साथ ही रशियन जनता को इसके लिए तैयार रहने का इशारा भी उन्होंने दिया है। रशियन प्रवक्ता यह इशारा दे रहे थे तब देश की विदेश नीति में इसके अनुरूप बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने नई ‘फॉरिन पॉलिसी कन्सेप्ट’ को मंजूरी प्रदान की है।

रशियन जनता

शुक्रवार को राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के नेतृत्व में रशिया के सिक्युरिटी काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक में पुतिन ने नई विदेश नीति पर हस्ताक्षर किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों की वजह से रशिया विदेश नीति में बदलाव लाने के लिए मज़बूर होने का बयान पुतिन ने किया। अमरीका और सहयोगी देशों से रशिया के हित को खतरा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और पश्चिमीयों ने ‘हायब्रिड वॉर’ शुरू किया है, ऐसी जानकारी इस बैठक में दी गई।

इसी बीच, रशिया के पड़ोसी देश बेलारूस के राष्ट्राध्यक्ष अलेक्ज़ैंडर लुकाशेन्को ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है। पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को प्रदान हो रहे टैंक, मिसाइलें और अन्य प्रगत हथियार विश्व को परमाणु विनाश की ओर धकेल रहे हैं, ऐसी चेतावनी लुकाशेन्को ने दी। ‘अमरीका और सहयोगी देशों की गतिविधियों के कारण यूक्रेन में सर्वंकष युद्ध हो रहा है। परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल शुरू होने से तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होने का खतरा दिखाई देने लगा है’, ऐसा लुकाशेन्को ने कहा।

मराठी  English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info