यूक्रेन युद्ध खत्म करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता हैं

- यूक्रेन में नियुक्त अमरिकी राजदूत ब्रिंक का विश्वास

नई दिल्ली – ‘जी २०’ के अध्यक्ष पद की बागड़ोर संभाल रहा भारत यूक्रेन युद्ध खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता हैं। यूक्रेन युद्ध का ‘ग्लोबल साऊथ’ देशों पर खराब असर हो रहा हैं और इसपर भारत को महसूस हो चिंता ही यह युद्ध खत्म करने के लिए भारत की भूमिका तैयार करेगी, यह दावा यूक्रेन में नियुक्त अमरिकी राजदूत ब्रिजेट ब्रिंक ने किया हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने हाल ही में अमरीका का दौरा किया था। इस दौरान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से हुई चर्चा में यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई थी। यह युद्ध विश्व के हित का नहीं हैं औड़ साथ ही यह समय युद्ध का नहीं है, यही भारत की भूमिका हैं। कुछ दिन पहले ही यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए भारत कोशिश करता हैं, तो अमरीका इसका स्वागत करेगी, यह बयान व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता ने किया था। इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन में अमरिकी राजदूत ब्रिंक ने व्यक्त किया यह विश्वास अहमियत रखता हैं।

यूक्रेन युद्ध

यूक्रेन युद्ध का बुरा परिणाम वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ अन्न सुरक्षा पर भी हुआ हैं, ऐसा राजदूत ब्रिंक ने कहा। पिछले वर्ष उज़बेकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई थी। उस समय भारतीय प्रधानमंत्री ने यही कहा था कि, यह युद्ध का समय नहीं हैं। चर्चा और बातचीत से इस मसले का हल निकालना होगा, ऐसी स्पष्ट भूमिका भारतीय प्रधानमंत्री ने रखी थी। इसका दाखिला ब्रिंक ने दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने रखी भूमिका उचित हैं। इस युद्ध की वजह से कई लोग मारे जा रहे हैं। यूक्रेन युद्ध के परिणाम यूक्रेन की सीमा के आगे भी दिखाई दे रहे हैं, ऐसा ब्रिंक ने कहा।

भारतीय प्रसार माध्यमों के प्रतिनिधियों से ऑनलाईन बातचीत करते समय अमरिकी राजदूत ब्रिंक ने वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत का नेतृत्व अहम होने की बात रेखांकित की। इनमें से यूक्रेन युद्ध एक हैं। भारत के हाथों में फिलहाल ‘जी २०’ संगठन की अध्यक्षता हैं। एक पृथ्वी, एक परिवार यह भारत की संकल्पना हैं। विश्व में शांति का माहौल बना रहे, यही भारत की कल्पना से रेखांकित होता है। इस वजह से यह युद्ध खत्म करने के लिए भारत की भूमिका बड़ी अहम साबित होगी। ‘जी २०’ और क्वाड जैसी संगठन के साथ अन्य माध्यमों से भारत बहुराष्ट्रीय सहयोग विकसित कर रहा हैं। वैश्विक व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कान का पालन करने के लिए यह सहयोग अहम हैं। इस वजह से भारत से बड़ी उम्मीदें हैं, ऐसा ब्रिंक ने कहा।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका हैं। यूरोपिय देशों में भी इसके ड़रावने परिणाम दिखाई दे रहे हैं। अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंच रहा हैं। महंगाई बढ़ी हैं। साथ ही रक्षा संबंधित मसले भी निर्माण हुए हैं। अमरीका में भी इस युद्ध को लेकर बायडेन सरकार से सवाल किए जा रहे हैं। ऐसे समय में भारत यह युद्ध खत्म करने में अहम भूमिका निभाए, यह यूक्रेन में नियुक्त अमरिकी राजदूत ने व्यक्त की हुई चिंता अहम है। इससे भारत की बढ़ी अहमियत भी रेखांकित हो रही हैं।

English

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info