होर्मुझ की खाड़ी में अमरिकी युद्धपोत को रास्ता बदलने को मज़बूर करने का ईरान ने किया दावा

- अमरिकी रक्षा विभाग ने यह दावा ठुकराया

तेहरान/मनामा – होर्मुझ की खाड़ी में विदेशी जहाज़ों की सुरक्षा के लिए अमरीका ने एम्फिबियस विमान वाहक युद्धपोत तैनात किया है। ईरान की खतरनाक गतिविधियों के खिलाफ यह तैनात होने का ऐलान अमरिकी नौसेना ने किया था। लेकिन, होर्मुझ की खाड़ी में दाखिल हुई अमरिकी युद्धपोत को रास्त बदलने के लिए मज़बूर करने का दावा ईरान ने किया है। इससे संबंधित फोटो और वीडियो भी ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ ने जारी किए है। लेकिन, ईरान का यह दावा अमरीका ने ठुकराया है और इसमें सच्चाई ना होने का बयान अमरिकी रक्षा विभाग ने किया है।

होर्मुझ की खाड़ी

पर्शियन खाड़ी से होर्मुझ एवं ओमान की खाड़ी से गुजर रहें विदेशी ईंधन वाहक एवं व्यापारी जहाज़ों पर ईरान के हमले होने की घटनाओं में वृद्धि हुई हैं। पिछले महीने ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ ने तीन विदेशी जहाज़ों का अपहरण किया था। विश्व के कुल २० प्रतिशत ईंधन की निर्यात होर्मुझ की खाड़ी से ही होती है। इस वजह से वर्णित समुद्री क्षेत्र में ईरान की जारी गतिविधियां दुनिभर में ईंधन की निर्यात पर एवं कीमत पर असर कर सकती हैं, ऐसी चिंता विश्लेषकों ने व्यक्त की थी।

आगे के कुछ दिनों में ही होर्मुझ की खाड़ी की अहमियत रेखांकित करके अमरीका ने इस क्षेत्र की अहमियत रेखांकित करके वहां नई नई तैनाती के ऐलान किए थे। शुरू में ‘एफ-१६’, ‘एफ-३५’ जैसे उन्नत लड़ाकू विमानों की तैनाती करने का ऐलान पेंटॅगॉन ने किया था। अब दस दिन पहले अमरीका ने विमान वाहक एम्फिबियस युद्धपोत अपने बेड़े के साथ रेड सी के रास्ते होर्मुझ की खाड़ी की ओर रवाना करने के फोटो पेंटॅगॉन ने प्रसिद्ध किए।

होर्मुझ की खाड़ी

यह एम्फिबियस युद्धपोत ३००० मरिन्स के साथ होर्मुझ की खाड़ी में दाखिल होते ही अमरीका ने विदेशी जहाजों को ईरान के समुद्री क्षेत्र से दूर रहने का आवाहन किया था। लेकिन, इसी बीच १७ अगस्त को ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस के गश्तीपोतों ने होर्मुझ की खाड़ी से गुजर रहें ‘यूएसएस थॉमस हड्नर और दो हेलीकॉप्टर को चेतावनी दी।

अमरिकी युद्धपोत और हेलीकॉप्टर ईरान की सीमा में प्रवेश ना करें, ऐसा करने से कार्रवाई की जाएगी, यह कहकर ईरान ने आगाह किया था। ईरानी रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ ने इस कारवाई का वीडियो और फोटो भी जारी किए हैं। इशमें ईरानी गश्तीपोतों ने अमरिकी युद्धपोत को रास्ता बदलने के लिए मज़बूर किया दिख रहा है। साथ ही अमरिकी हेलीकॉप्टर को निचे उतरने के लिए मज़बूर करने का दावा ईरान कर रहा हैं।

ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ ने यह वीडियो जारी किया और साथ ही पर्शियन खाड़ी एवं होर्मुझ की खाड़ी की स्थिरता एवं सुरक्षा के लिए ईरान एवं पड़ोसी खाड़ी देश सक्षम हैं। इस कारण से अमरिकी युद्धपोत की यहां आवश्यकता नहीं हैं, ऐसा दावा ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ ने किया। अमरिकी रक्षा विभाग पेंटॅगॉन ने ईरान का यह दावा ठुकराया है। होर्मुझ की खाड़ी में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई हैं, ऐसा पेंटॅगॉन ने कहा है। यह एक ईरान के दुष्प्रचार का हिस्सा होने की संभावना भी पेंटॅगॉन ने जताई है।

इस बीच, अमरिकी युद्धपोत की तैनाती और इसपर ईरान की कार्रवाई से होर्मुझ की खाड़ी में तनाव बढ़ा है। इस समुद्री क्षेत्र में अमरीका और ईरान की नौसेना के बीच छोटा सा भी संघर्ष होना बड़ी वैश्विक गतिविधियों की वजह बन सकता हैं, ऐसी चेतावनी सैन्य विश्लेषक दे रहे हैं।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info