रेड सी’ में संघर्ष भड़कने की संभावना टालने के लिए इस्रायल हौथी के हमलों पर प्रत्युत्तर न दे

अमेरिका का आवाहन

रेड सी’ में संघर्ष भड़कने की संभावना टालने के लिए इस्रायल हौथी के हमलों पर प्रत्युत्तर न दे

वॉशिंग्टन – येमन के हौथी विद्रोहियों ने पिछले २४ घंटे के दौरान इस्रायल की दिशा में दो बार मिसाइल हमले किए। इस्रायल की हवाई सुरक्षा यंत्रणा ‘एरो’ ने और रेड सी में तैनात अमेरिकी विध्वंसक ने हौथी के इन हमलों को नाकाम कर दिया। लेकिन, इस्रायल हौथी हमलों पर जवाब न दे, क्यों कि इस्रायल के जवाबी हमलों के कारण यह संघर्ष अधिक व्यापक होगा और ‘रेड सी’ के क्षेत्र में युद्ध छिड़ेगा, ऐसी चिंता अमेरिका को सता रही हैं। ऐसे में रेड सी के क्षेत्र में हौथी को प्रत्युत्तर देते समय अमेरिका संयम रखे, ऐसा आवाहन सौदी ने किया है।

Israel responded Houthi attacksto avoid sparking conflict in DCयेमन के हौथी विद्रोहियों ने सीधे रेड सी से गुजर रहे इस्रायली जहाज़ों पर हमले शुरू किए हैं। इस्रयली सेना जब तक गाजा से वापस लौटती नहीं है, तब तक यह हमलें होते रहेंगे, ऐसी धमकी इन विद्रोहियों ने दी है। ऐसे में हमास का पूरा विनाश किए बिना गाजा का सैन्य अभियान बंद नहीं होगा, ऐसा इस्रायल ने बड़े विश्वास से कहा है। इस वजह से अगले कुछ महीनों तक गाजा में शुरू यह संघर्ष खत्म नहीं होगा, ऐसे दावे किए जा रहे है।

पिछले हफ्ते इस्रायल ने येमन की राजधानी सना में हौथी के हथियारों के भंड़ार हवाई हमला करके तबाह कर देने की खबरें प्राप्त हुई थी। वहीं, रेड सी में हमारे जहाजों की सुरक्षा एवं ईरान की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इस्रायल ने अपने विध्वंसक और पनडुब्बी रवाना कर दि है। इस्रायल की यह तैनाती रेड सी के क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही है, ऐसा दावा अमेरिकी विश्लेषकों ने किया था।

ऐसे में इस्रायल हौथी विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमले पर जवाब न दे, ऐसा आवाहन अमेरिका ने किया है। ‘द वॉल स्ट्रिट जर्नल’ नामक अमेरिकी अखबार ने इस खबर को प्रसिद्ध किया। हौथी के हमलों पर जवाब देने के लिए अमेरिका का विध्वंसक भी इसी समुद्री क्षेत्र में तैनात हैं। इस्रायल ने हौथी को जवाब दिया तो रेड सी में शुरू संघर्ष का दायरा बढ़ेगा, ऐसी चिंता बायडेन प्रशासन को सता रही हैं, ऐसा इस अखबार ने कहा है।

इसी बीच सौदी ने यह आवाहन किया है कि, होथी पर हमले करते समय अमेरिका संयम रखे। सौदी के जेद्दा बंदरगाह में मौजूद ईंधन की यातायात रेड सी के रास्ते भूमध्य समुद्र और वहां से यूरोप तक होती है। इस वजह से रेड सी के क्षेत्र में अमेरिका और हौथी के बीच संघर्ष शुरू हुआ तो इसका असर हमारे ईंधन की यातायात पर होगा, ऐसी चिंता सौदी को सता रही है। इस पृष्ठभूमि सौदी ने अमेरिका के सामने हौथी पर हमले करते समय संयम दिखाने का सुझाव रखा होने की जानकारी वृत्तसंस्था ने साझा की है।

English

 

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info