इक्वाडोर में गिरोह युद्ध शुरू होने के बाद हुआ आपातकाल का ऐलान

हमलावरों द्वारा पुलिस स्टेशन्स, न्यूज चैनल्स पर कब्ज़ा करने की कोशिश

इक्वाडोर में गिरोह युद्ध शुरू होने के बाद हुआ आपातकाल का ऐलान

क्यूईतो – नशिले पदार्थों की तस्करी के लिए जाने जा रहे लैटिन अमेरिकी देश इक्वेडोर में अराजकता फैली है। कुख्यात गिरोह के नेता और नशिले पदार्थों के तस्कर प्रमुख जेल से भाग निकल जाने के बाद इक्वाडोर में अराजकता फैली है। राष्ट्राध्यक्ष डैनिअल नोबोआ ने पूरे देश में आपातकाल का ऐलान किया है। नशिले पदार्थों की तस्करी कर रहे गिरोहों में जंग छिड़ी है। इससे १० लोगों की मौत हुई हैं और मृतकों में दो पुलिसकर्मी होने का दावा किया जा रहा है। इक्वाडोर के विभिन्न शहरों में इन अपराधिक गिरोहों ने पुलिस स्टेशन्स और न्यूज चैनल पर कब्ज़ा पाया था।

पिछले कुछ महीनों से राष्ट्राध्यक्ष डैनिअल नोबोआ ने इक्वेडोर में नशिलें पदार्थों की तस्करी बंद करने के लिए तेज़ कदम उठाए हैं। Ecuador declares state of emergency after fierce gang war eruptsइसमें शामिल गिरोहों के प्रमुख या बड़े नेताओं को गिरफ्तार करके देश के विभिन्न जेलों में बंद करने की जानकारी सामने आयी थी। यह तस्कर और उनके प्रमुखों पर सख्त कार्रवाई करने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी। लेकिन, इससे इक्वेडोर में नशिलें पदार्थों की शुरू तस्करी पर ज्यादा असर नहीं हुआ था। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष नोबोआ और इक्वाडोर की पुलिस यंत्रणा इन तस्करों के हिटलिस्ट पर चढ़ी थी।

सोमवार को ‘लॉस शोनेरॉस’ नामक कुख्यात गिरोह का प्रमुख एडोल्फो मासियास उर्फ फिटो इक्वाडोरियन सुरक्षा यंत्रणा की कैद से भाग जाने में कामयाब हुआ। इसके बाद इक्वाडोर के विभिन्न शहरों में लॉस शोनेरॉस एवं अन्य गिरोहों के बीच संघर्ष शुरू हुआ। इस दौरान १० लो मारे गए हैं और इन मृतकों में आठ तस्कर और दो पुलिसकर्मी है। पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या की गई है। Ecuador declares state of emergency after fierce gang war eruptsकुछ शहरों में तस्कर और गिरोहों ने पुलिस स्टेशन पर हमले करके पुलिस को ही बंधक बनाने की खबरें प्राप्त हुई हैं।

इस बीच गुयाक्विल शहर के टीसी टेलिव्हिजन नामक समाचार चैनल की इमारत में राइफल्स, ग्रेनेड के साथ घुंसे कुछ लोगों ने स्टुडियो पर कब्ज़ा किया था। लाईव्ह स्ट्रिमिंग के दौरा ही इन हमलावरों ने इस हरकत को अंजाम देकर राइफल और ग्रेनेड दिखाकर कार्यक्रम बंद करवाया था। इसके बाद स्टूडियो के कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखने के फोटो इस गिरोह ने जारी किए थे।

इक्वाडोर की सेना ने शीघ्रता से कार्रवाई करके १३ शस्त्रधारियों को गिरफ्तार करके समाचार चैनल के सभी कर्मचारियों को रिहा किया। पिछले चौबीस घंटे में हुई इन गतिविधियों के बाद इक्वाडोर के राष्ट्राध्य नोबोआ ने देश के २२ गिरोहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।Ecuador declares state of emergency after fierce gang war erupts

इक्वेडोर में शुरू यह संघर्ष जल्द खत्म नहीं होगा, यह दावा भी किया जा रहा है। क्यों कि, इक्वेडोर में नशिले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहे राष्ट्राध्यक्ष नोबोआ और गिरोहों के बीच करीबी दिनों में नया संघर्ष शुरू हो सकता है। पिछले दो दिनों से इक्वेडोर के प्रमुख शहर और गांवों में भी गिरोह युद्ध शुरू हुआ है और इन गिरोहों ने अब तक कुल १३९ सैनिकों को अगवा करने की चर्चा शुरू हुई है। आगे के समय में यह संघर्ष अधिक तीव्र होने की आशंका जताई जा रही है।

इस बीच इक्वाडोर में शुरू हुए इस संघर्ष की पृष्ठभूमि पर चीन ने अपना दूतावास कुछ देर के लिए बंद रखने का निर्णय किया है। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने इक्वाडोर की स्थिति पर ध्यान होने का बयान किया है।

English

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info