गाजा में मौजूद संयुक्त राष्ट्र संघ के सैकड़ों कर्मचारी हमास, इस्लामिक जिहाद के आतंकी हैं

इस्रायल के रक्षा मंत्री का गंभीर आरोप

गाजा में मौजूद संयुक्त राष्ट्र संघ के सैकड़ों कर्मचारी हमास, इस्लामिक जिहाद के आतंकी हैं

तेल अवीव – गाजा पट्टी में पैलेस्टिनियों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने नियुक्त किए १,४०० से अधिक कर्मचारी हमास या इस्लामिक जिहाद के आतंकी होने का गंभीर आरोप इस्रायल के रक्षा मंत्री योव्ह गैलंट ने लगाया है। इस वजह से गाजा में राष्ट्र संघ की स्वयंसेवी संगठन की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है, ऐसी आलोचना इस्रायल के रक्षा मंत्री ने की। ७ अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने इस्रायल पर किए हमले में राष्ट्र संघ के संबंधित कर्मचारी भी शामिल होने का वीडियो इस्रायल ने जारी किया है। लेकिन, इसके बावजूद गाजा में अपने उद्देश्य प्राप्त करने के लिए इस्रायल राष्ट्र संघ की स्वयंसेवी संगठन पर यह आरोप लगा रहा है, ऐसा बयान राष्ट्र संघ के वरिष्ठ अधिकारी ने किया।

गाजा में मौजूद संयुक्त राष्ट्र संघ के सैकड़ों कर्मचारी हमास, इस्लामिक जिहाद के आतंकी हैंइस्रायल ने गाजा पट्टी में हमास के विरोध में शुरू की हुई सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ कोशिश में लगा है। इस्रायल की इस सैन्य कार्रवाई की वजह से गाजा में मानवीय सहायता पैलेस्टिनियों तक पहुंच नहीं सक रही है, ऐसी आलोचना संयुक्त राष्ट्र संघ कर रहा है। इसके ज़रिये इस्रायल पैलेस्टिनियों की हत्या करवा रहा है, यह आरोप भी राष्ट्र संघ ने लगाया था। लेकिन, इस्रायल ने रास्ता खुला करने के बावजूद राष्ट्र संघ की मानवीय सहायता ज़रूरतमंद पैलेस्टिनियों तक पहुंच नहीं रही है, ऐसा जवाबी हमला इस्रायल ने किया है। उल्टा गाजा पहुंचने से पहले ही राष्ट्र संघ की मानवीय सहायता की लूट हमास के आतंकी कर रहे हैं, यह कहकर इस्रायल ने इस लूट का वीडियो भी प्रसिद्ध किया था। लेकिन, इस्रायल ने इसके पुख्ता सबूत पेश नहीं किए हैं, ऐसा कहकर राष्ट्र संघ ने यह आरोप ठुकराए थे।

गाजा में मौजूद संयुक्त राष्ट्र संघ के सैकड़ों कर्मचारी हमास, इस्लामिक जिहाद के आतंकी हैंऐसे में अब इस्रायल के रक्षा मंत्री ने गाजा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ की स्वयंसेवी संगठन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। गाजा में राष्ट्र संघ की स्वयंसेवी संगठन में लगभग १३,००० कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें से १२ प्रतिशत यानी १,४०० से अधिक लोग हमास या इस्लामिक जिहाद के आतंकवादी होने का दावा रक्षा मंत्री गैलंट ने लगाया है। ७ अक्टूबर के दिन हमास ने इस्रायल पर किए भीषण हमले में राष्ट्र संघ के १२ कर्मचारी भी शामिल थे, इस ओर गैलंट ने ध्यान आकर्षित किया है। हमास के आतंकी बने इन १२ कर्मचारियों की पहचान इस्रायल ने सामने लायी है और इनमें से दो के वीडियो भी सार्वजनिक हुए हैं।

इन १२ में से नौ लोग राष्ट्र संघ की स्वयंसेवी संगठन के कर्मचारी बनकर गाजा की स्कूलों में शिक्षक बनकर काम कर रहे गाजा में मौजूद संयुक्त राष्ट्र संघ के सैकड़ों कर्मचारी हमास, इस्लामिक जिहाद के आतंकी हैंथे। इस वजह से गाजा स्थित राष्ट्र संघ की स्कूल भी हमास का अड्डा होने का आरोप इस्रायल लगा रहा है। हमास ने इन स्कूलों का इस्तेमाल इस्रायल पर हमले करने के लिए ‘लौन्चिंग पैड’ के तौर पर किया था, ऐसा आरोप इस्रायल ने पहले ही लगाया था। कुछ घंटे पहले इस्रायली रक्षाबलों ने गाजा के एक अस्पताल में की हुई कारवाई के दौरान हमास का आतंकवादी डॉक्टर बनकर घुमने की जानकारी सार्वजनिक की है।

इस बीच, गाजा में स्थित हमास के नेताओं को लेकर बढ़ रहे असंतोष का लाभ उठाकर इस्रायल ने पैलेस्टिनियों से सहायता पाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। गाजा की हमास के नेताओं की जानकारी साझा करने पर पैलेस्टिनियों को नगद इनाम देने का संदेश इस्रायली सेना पैलेस्टिनियों को दे रही है। हमास पर गुस्सा हुई पैलेस्टिनी जनता हमारी सहायता करेगी, यह उम्मीद इस्रायली सेना व्यक्त कर रही हैं।

साथ ही गाजा की हमास का नेता याह्या सिन्वर को निष्कासित करने के मुद्दे पर विदेशों में मौजूद हमास के नेता विचार कर रहे हैं। इसके लिए हमास के नेता सिन्वर का भरोसा करने के लिए तैयार नहीं होने की वजह से आगे की जा रही है। लेकिन, इस्रायल के साथ युद्ध विराम करने के मुद्दे पर सिन्वर और हमास का प्रमुख इस्माईल हनिया के बीच बने मतभेद इसके पीछे की वजह होने का दावा किया जा रहा है।

English

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info