‘रेड सी’ की यातायात सुरक्षित करने के लिए अमेरिका येमन में स्थित हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले करेगी

हौथी ने दी अमेरिकी युद्धपोतों को लक्ष्य करने की धमकी

‘रेड सी’ की यातायात सुरक्षित करने के लिए अमेरिका येमन में स्थित हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले करेगी

वॉशिंग्टन/सना – यूरोप और एशिया को सुएज नहर से जोड़ने वाले ‘रेड सी’ के समुद्री क्षेत्र में मालवाहक जहाजों की यातायात बाधित हुई है। मात्र चार दिनों में यहां की समुद्री यातायात में ३० प्रतिशत कमी हुई है और अमेरिका और मित्र देशों ने नौसैनिक गठबंधन खड़ा करने का किया ऐलान भी हौथी विद्रोहियों के हमले रोक नहीं सका है। ऐसी स्थिति में अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के सामने सैन्य कार्रवाई का प्रस्ताव पेश किया है। रेड सी का क्षेत्र सुरक्षित रखना हैं तो सीधे येमन में स्थित हौथी के ठिकानों पर हमले करने का प्रस्ताव पेंटॅगॉन ने पेश किया है। अगले कुछ दिनों में बायडेन प्रशासन इस प्रस्ताव पर निर्णय करेगा। लेकिन, अमेरिका ने येमन पर हमले करने की गलती की तो रेड सी और इसके करीबी समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों को लक्ष्य करने की धमकी हौथी ने दी है।

US raids Houthi gunfight sites in Yemen to protect 'Red Sea' transportव्यापारी जहाजों की यातायात पर नज़र रखने वाली कंपनी ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार पिछले महीने रेड सी के क्षेत्र से ३३० बड़े व्यापारीक जहाजों ने सफर किया था। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों में रेड सी के क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद वहां से सफर करने वाले व्यापारिक जहाजों की संख्या भी कम हुई है। इस महीने सीर्फ २१० जहाजों ने इस क्षेत्र से सफर किया। मर्स्क जैसी बड़ी कंपनी ने रेड सी से गुजरने वाले २० जहाजों के मार्ग में बदलाव करके इन जहाजों को दक्षिण अफ्रिका के केप ऑफ गुड होप के रास्ते आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इस वजह से विश्व के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग कहे जा रहे ‘रेड सी’ की यातायात अब धीमी गति से हो रही है।

US raids Houthi gunfight sites in Yemen to protect 'Red Sea' transportइसका सीधा असर ईंधन की आयात पर निर्भर पश्चिमी देशों की अर्थ नीति पर होगा। समुद्री यातायात की सुरक्षा के लिए रेड सी में तैनात अमेरिकी विध्वंसकों ने हौथी ने छोड़े ड्रोन और मिसाइल नष्ट किए थे। इसके जवाब में हर एक मिसाइल दागने के लिए अमेरिका को २० लाख डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर दबाव निर्माण होने का दावा पेंटॅगॉन एवं व्हाईट हाऊस के अधिकारी कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर पेंटॅगॉन ने रेड सी में हमले करने के बजाय सीधे येमन में ही हौथी के ठिकानों को लक्ष्य करने का विकल्प रखा है।

US raids Houthi gunfight sites in Yemen to protect 'Red Sea' transportइस कार्रवाई के बाद ईरान हौथी विद्रोहियों की सहायता करने आगे आ नहीं सकेगा, ऐसा अमेरिकी अधिकारियों का कहना हैं। इस वजह से जल्द से जल्द हौथी पर हमला किया जाएगा, ऐसा दावा हो रहा है। दो दिन पहले अमेरिका ने सौदी अरब को भी हौथी विद्रोहियों से युद्ध विराम न करने की सूचना की थी। इस वजह से अमेरिका जल्द ही येमन में हमले करेगी, इसकी सभावना बढ़ रही है।

लेकिन, अमेरिका ने येमन पर हमला किया तो फिर रेड सी एवं करीबी समुद्री क्षेत्र में सफर करने वाले अमेरिकी युद्धपोतों को लक्ष्य किया जाएगा और उन्हें डुबाया जाएगा, ऐसी धमकी हौथी ने दी है। खाड़ी में अमेरिका के हितसंबंध भी सुरक्षित नहीं रहेंगे, ऐसी चेतावनी हौथी ने दी है।
इसी बीच, येमन की राजधानी समना में हौथी ने शक्ति प्रदर्शन करने की खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

हौथी के नेताओं ने इस्रायल विरोधी संघर्ष करने के लिए गाजा पहुंचने का ऐलान किया है। रेड सी पार करके गाजा पहुंचना हौथी के लिए आसान नहीं होगा। साथ ही इस्रायल पर हमले करने के लिए हौथी को अपने ज़मिनी मार्ग भी सौदी अरब और जॉर्डन प्रदान नहीं करेंगे। फिर भी हौथी ने इस्रायल के विरोध में दिखाई तैयारी इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं।

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info